राजु श्रीवास्तव

राजु श्रीवास्तव जीवनी | Raju Srivastav biography in hindi

राजु श्रीवास्तव यह एक भारतीय हास्य अभिनेता, अभिनेता, राजनीतिज्ञ, स्टैंड अप कौमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट है। वह 2014 से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे थे। 21 सितंबर 2022 को दिल्ली में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। उन्होंने अपने जीवन में बहोत संघर्ष का सामना किया उनकी जीवन कहाणी बहोत प्रेरणादायक है। 

राजु श्रीवास्तव जीवन परिचय

नाम – राजु श्रीवास्तव (सत्यप्रकाश श्रीवास्तव)

उपनाम – गजोधर, गजोधर भैया, राजु भैया

मा का नाम – सरस्वती श्रीवास्तव

पिता का नाम – रमेशचंद्र श्रीवास्तव

भाई का नाम – दिपु श्रीवास्तव

जन्म तारीख – 25 दिसंबर 1963

जन्म स्थान – कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत

आयु – 58 (2022)

गृहनगर – कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

शिक्षा – ग्रज्युएशन

महाविद्यालय – रतन शुक्ला कौलेज, सुभाष स्मारक, कानपुर

राशी – मकर राशि

लंबाई – 5.7 फुट

वजन – 50 किलोग्राम

आखों का रंग – काला

बालों का रंग – काला

धर्म – हिन्दू

नागरिकता – भारतीय

पेशा – हास्य कलाकार, अभिनेता, राजनितिज्ञ, स्टैड अप कौमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट

पहली फिल्म – तेजाब

वैवाहिक स्थिति – विवाहित

पत्नी का नाम – शिखा श्रीवास्तव

बेटे का नाम – आयुष्मान श्रीवास्तव

बेटी का नाम – अंतरा श्रीवास्तव

पसंदिदा अभिनेता – अमिताभ बच्चन

पसंदीदा अभिनेत्री – हेमा मालिनी

पसंदीदा नेता – नरेन्द्र मोदी

कुल संपत्ति – 20 करोड़ रुपये

शौक – नृत्य, अभिनय

आहार – शाकाहार

मृत्यु तिथि – 21 सितंबर 2022 (बुधवार)

मृत्यु स्थान – एम्स होस्पिटल, दिल्ली, भारत

मृत्यु कारण – दिल का दौरा

राजु श्रीवास्तव परिवार
राजु श्रीवास्तव परिवार

राजु श्रीवास्तव जन्म, बचपन, शिक्षा, परिवार

श्रीवास्तवजीका नाम ‘सत्यप्रकाश श्रीवास्तव’ था। उनका स्टेजनेम ‘राजु श्रीवास्तव’ था और उन्हें लोग ‘गजोधर’ नाम से बुलाते थे। गजोधर यह उनके एक प्रसिद्ध किरदार का नाम है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 में कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी आयु 58 साल थी। उनके पिता का नाम रमेशचंद्र श्रीवास्तव था, वह कोर्ट में एक पेशकार थे और इसके साथ साथ वह एक कवि भी थे। उनके मा का नाम सरस्वती श्रीवास्तव था,वह एक गृहिणी थी। 

श्रीवास्तव को बचपन से ही नकल उतारने का बहोत शौक था। नकल उतारने के चक्कर में उनकी घर में बहोत पिटाई भी होती थी। उनको बचपन में फिल्मे बहोत देर बाद देखने को मिली। उनके घर का माहौल फिल्मे देखने के खिलाफ था। रतन शुक्ला कौलेज, सुभाष स्मारक, कानपुर मे उन्होंने पढाई पुरी की। एक दिन उनके क्लास में एक लडका हाथ में कमर का बेल्ट लेकर शोले फिल्म के संवाद सुना रहा था।

तो यह देखकर श्रीवास्तव को यह बहोत बढीया लगा। तब उन्होंने जाकर उस लडके से पूछा की यह कहा से देखकर आते हो, तो उसने उन्हे कहा की एक जगा पर सिनेमाघर है। वहा से फिल्मे देखाता हु। तो फिर श्री वास्तव जी ने पैसे जोड कर सिनेमाघर गये और शोले फिल्म देखकर आ गये है। तब से वह फिल्म के पात्र की नकल उतारने लगे। वहां से उन्हें पहली बार फिल्मो के बारे में पता चल गया।

राजु अपने माता और पिताजी की भी नकल उतार तेथे। वह स्कूल और कॉलेज मे अपने शिक्षक को की भी नकल उतार तेथे, वह कॉलेज की कॅन्टीन मे सबको मिमिक्री करके दिखाते थे। बचपन मे उनके घर टीव्ही नही था, तो वह रेडियो सुनकर मिमिक्री करते थे। वह इंदिरा गांधी का भाषण सुनकर उनकी मिमिक्री करते थे और कॉलेज मे दोस्तो को सुनाते है। उनके पिताजी घर मे आये महिमानोको राजू को कॉमेडी करने के लिए भी बनाया जाता था। राजु को क्रिकेट की कॉमेट्री करने के लिए बुलाया जाता था।

उनके पिताजी कोर्ट में पेशकार थे, इसिलिए उनके घरवालों को लगता था की उन्हें भी सरकारी नौकरी मिलेगी। श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन के बहुत बडे फॅन थे। एक दिन वह मुंबई जाने के लिए घर से भाग गये थे। लेकिन रेल्वे उनको पकडकर घर लेकर गये। 

राजुकी पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव है और वह एक गृहिणी है। राजू की बेटी का नाम अंतरा श्रीवास्तव है, वह एक असिस्टंट डिरेक्टर है और वह कई फिल्मे और वेब सिरीज के लिए काम कर चुकी है। राजू के बेटे नाम आयुष्यमान श्रीवास्तव है, वह एक सितार वादक है और इसके साथ वह अपनी पढाई भी पुरी कर रहे है। आयुष्यमान बुक माय शो के एक शो नयी उडान मे काम कर चुके है। राजू के पाच भाई और एक बहन है। 

राजु श्रीवास्तव
राजु श्रीवास्तव

राजू की बेटी अंतरा अपनी बहादुरी के लिए प्रसिद्ध है, अंतरा को पूर्व राष्ट्रपती ए.पि.जे. अब्दुल कलाम के ने नॅशनल अवॉर्ड असे सन्मानित किया था। बात 2005 की है जब राजू श्रीवास्तव के घर पर चोर घुस आये थे, तब अपनी सूजभूज और बहादुरी से चोरो को जेल के सलाखो के  पीछे पहुचा दिया था, अंतराने अपनी मां की जान चोरो से  बचायी थी। राजू ने 1 जुलाई 1993 को लखनऊ के शिखा से शादी की। राजू के छोटे भाई दीपु श्रीवास्तव भी एक कॉमेडीयन है, वह भी अपने भाई के नक्शे कदम पर चल रहे है।

राजू श्रीवास्तव करियर

फिल्मी करियर

राजू श्रीवास्तव कानपूर मे थे तभी शोज करणा चालू कर दिया था। उन्होने तीन बार मुंबई भागकर जाने की कोशिश की चौथे बार वह मुंबई चले गये। मुंबई आने के बाद उन्होंने मुंबई मे बहुत संघर्ष किया, उन्होंने मुंबई में रिक्शा चलाने का काम भी किया उसके साथ वह औकेस्टा मे भी काम किया करते थे। वह बॉलीवुड में छोटी छोटी भूमिकाए करने लगे। उनके ऑडिओ कैसेट भी बहुत आने लगे थे। 

उनका पहिला रोल फिल्म तेजाब (१९८८) मे छोटासा किया था। 1989 मे मैने प्यार किया फिल्म मे ट्रक क्लीनर की भूमिका की, उसके बाद 1993 मे बाजीगर फिल्म मे कॉलेज स्टूडेंट का रोल निभाया और मिस्टर आजाद फिल्म मे काम किया। 1994 मे उन्होने ‘देख भाई देख’ धारावाहिक मे काम किया। 1909 में उन्होंने ‘शक्तिमान’ धारावाहिक में धुरंदर सिंह नाम का निगेटिव्ह किरदार निभाया।

2001 में उन्होंने आमदनी अठन्नी खर्चा रूपैया ये फिल्म मे बाबा चीन चीन ची नाम का किरदार निभाया। 2003 मे उन्होने मै प्रेम की दिवानी हु इस फिल्म में शंभू नाम का किरदार निभाया। 2007 मे बीग ब्रदर और बौम्बे टु गोवा फिल्म मे काम किया। उन्होंने 2010 मे भावनाओं को समझो फिल्म में काम किया। 2017 मे टौयलेट एक प्रेम कथा फिल्म मे उन्होंने काम किया। 

राजु ने 2005 मे कौमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलैंज यह स्टैड अप कौमेडी शो मे हिस्सा लिया, उस शो मे वह सेकंड रनरअप बने। फिर उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज चैम्पियंस मे भाग लिया। वहांपर उन्होंने ‘कौमेडी के राजा’ का खिताब जीता। वह इस शो से बहोत ज्यादा प्रसिद्ध हुये। साल 2009 तक उन्होंने 3000 से भी ज्यादा लाईव्ह शोज किए थे।

2009 मे उन्होंने कहा की कौमेडी मे अश्लीलता उनके लिए चिंता का विषय बना है, उनका यह मानना था की कॉमेडी को अपना एक स्व- नियमन होना चाहिए और कॉमेडी को हम परिवार के साथ देख सकेंगे। श्रीवास्तव को इंडियन लाफ्टर चॅलेंज के शो मे जाने के लिए तीन बार औफर आया था, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया और बाद मे उन्होंने हिस्सा लिया। 

बीग बौस के सीजन – 3 मे भाग लिया। 2009 मे उन्होने बिग बॉस सीजन- 3 मे भाग लिया। वहा बिग बॉस के घर में दो महिने के बाद उन्हें 4 दिसंबर 2009 को पब्लिक वोटिंग में बाहेर कर दिया गया। 2013 मे राजु ने अपने पत्नी के साथ ‘नच बलिए’ इस स्टार प्लस के शो मे भाग लिया। उसके बाद वह ‘मजाक – मजाक’ नाम के शो में भी नजर आए। वह कॉमेडी नाईट विथ कपिल में गेस्ट के रूप मे नजर आये। 2017 मे वह कॉमेडी शो का महा मुकाबला मे नजर आए।

राजनीतिक करिअर

2014 मे समाजवादी पार्टी (सभा) ने उनको लोकसभा चुनाव के लिए कानपूर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया, लेकिन 11 मार्च 2014 को उन्होंने यह कहकर चुनाव का तिकीट वापस कर दिया की उन्हें पार्टी की स्थानिक इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। सपा उनके पद छोड़ने की उमीद कर रही थी क्यूकी सिट पर मुकाबला महत्वपूर्ण हो गया था। उनके इस्तफा देने के बाद सपाने कानपूर से अपने उमेदवारी वापिस लेली।

सभा छोडने के बाद कुछ दिनो बाद में 19 मार्च 2014 को राजुने भारतीय जनता पार्टी भाजपा मे शामिल हो गये। उनको भाजपासे चुनाव का टिकीट नही मिला, उन्होंने लोकसभा व विधानसभा चुनाव मे भाजपा के उमेदवारोके समर्थन मे प्रचार किया। उन्हे भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के ब्रैंड एंबेसडर के रुप में नियुक्त किया गया था और उन्होने इस अभियान के लिए कई विज्ञापन रिकॉर्ड किए गये थे। 

2018 मे राजुने सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया की उन्हें 2019 के भारतीय आम चुनाव में लोकसभा के लिए भाजपा के उमेदवार के रूप में लडऩे का मोका मिलेगा। हालाकी उन्हें उस समय टिकट नहीं मिला। मार्च 2019 मे, उन्हें उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

राजु श्रीवास्तव विवाद

जनवरी 2021 में श्रीवास्तवने सोशल मीडिया पर एक व्हिडिओ डाला जिसमें उन्होंने तांडव वेब श्रृंखला के अभिनेताओ और रचनाकारो पर हिंदू धर्म और हिंदू भावनाओको आहत करने के लिए आलोचना की गई थी। इसके वजह से उन्हें लोगोने पाखंडी कहकर संबोधित किया, उन्हें फिल्म निर्माता विनोद कापडी और अन्य लोगोने उन्हें उनके खुद की कॉमेडी व्हिडिओ साझा किए जहां उन्होंने हिंदू देवताओं और भारतीय पवित्र महाकाव्य रामायण, महाभारत का इस्तमाल किया था। कापडी ने यह भी कहा की श्रीवास्तव ने हिंदू भगवान ब्रह्माजीका अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से मिलने का मजाक उडाया था और ब्रह्मा की सफेद दाडी लाल होने के बारे मे कहाथा।

श्रीवास्तव को 2017 मे बिग बौस सीजन – 11 मे एक विशेष अतिथि के रूप में गए थे, वहां पर उन्होंने एक प्रतिभागी के बारे मे टिप्पणी की और कहां, अगर शिल्पा इतनी सक्त मां बनना चाहती थी तो उसे पता होना चाहिये की शक्ति कपुर बाहर उसका इंतजार कर रहा है, इस वक्तव्य के लिए श्रीवास्तव की सोशल मिडिया पर खिचाई हुई। जिसके बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफि मांगी।

2010 मे श्रीवास्तव को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम और पाकिस्तान पर कॉमेडी करने के लिए धमकी के फोन आने लगे।

एक बार राजू श्रीवास्तव ने मच्छर चालीसा को बनाया, जिसके चलते उन्हें हिंदू कट्टरपंथियों द्वारा कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह हिंदू देवता की गरिमा को अपमानित करते हैं।

राजु श्रीवास्तव मृत्यू

2011 मे उन्हें अपने हार्ट की दिक्कत के बारे मे पता चला गया था, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी बॉडी मे स्टॅन्ड फिक्स करवाया था। उसके बाद साथ साल पहले उनको हार्ट की और दिक्कत हो गई तो उनका लीलावती हॉस्पिटल में इलाज चला। उसके बाद 10 अगस्त 2022 को दिल्ली में जिम वर्कआउट करते समय श्रीवास्तव की सीने मे दर्द के शिकायत की और उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और उन्हें व्हैंटीलेटर पर रखा गया था। इसके इलाज के दौरान उनके मस्तिष्क मे सुजन दिखाई गयी और उनका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा भी किया गया। दिल का दौरा पडने के बाद से उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। 21 सितंबर 2022 कि सुबह दिल्ली मे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।श्रीवास्तव की निधन पर नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अजय देवगान, अनिल कपूर, विवेक अग्निहोत्री, राजपाल यादव और अन्य सहित विपुल हस्तियों ने श्रीवास्तव की निधन पर शौक व्यक्त किया।

राजू श्रीवास्तव फिल्मोग्राफी

फिल्मे

1. तेजाब (1988)

2. मैने प्यार किया (1989)

3. बाजीगर (1993)

4. मिस्टर आजाद (1993)

5. आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया (2001) 

6. मै प्रेम की दिवानी हु (2003)

7. वाह! तेरा क्या कहना (2002)

8. बिग ब्रदर (2007)

9. बौम्बे टु गोवा (2007)

10. भावनाओं को समझो (2010)

11. टौयलेट एक प्रेमकथा (2017)

12. बारुद : द फायर – अ लवस्टोरी (2010)

13. फिरंगी 

14. अभय (1994)

15. विद्यार्थी : द पावर औफ स्टुडेंट (2006)

टेलीविजन शोज और धारावाहिक

1. देख भाई देख (1994)

2. शक्तिमान(1998 – 2005)

3. द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (2005)

4. बिग बॉस (2009)

5. कौमेडी सर्कस (2007- 2014)

6. राजु हाजिर हो ( 2008 – 2009)

7. कौमेडी का महामुकाबला (2011)

8. नच बलिए (2013 – 2014)

9. कौमेडी नाईट विथ कपिल (2013 – 2016)

10. गैगस् औफ हसीपुर (2014)

11. द कपिल शर्मा शो (2016 – 2017)

12. आप की अदालत

राजु श्रीवास्तव सोशल मीडिया

राजु सोशल मीडिया पर बहोत ज्यादा ऐक्टिव थे। उनका एक राजु श्रीवास्तव नाम का युट्यूब चैनल था, उनके वहां पर 8.5 लाख सबस्क्राइबर थे, उन्होंने उस चैनल पर 485 विडिओ अपलोड किए थे। 

@rajusrivastavaofficial इस नाम का उनका इंन्स्टाग्राम अकाउंट था, इंन्स्टाग्राम पर उनके 142 k फोलोवर्स थे, उन्होंने वहां पर 1165  पोस्ट अपलोड किए थी।

ट्विटर पर उनके 27.5 k फोलोवर्स थे। उनको फेसबुक पर 2.3 मिलियन फोलोवर्स

राजु श्रीवास्तव
राजु श्रीवास्तव

राजु श्रीवास्तव संपत्ति

राजु श्रीवास्तव की कुल संपत्ति 20 करोड़ थी और उनका मुंबई और कानपुर में खुद का घर है, उनके पास औडी क्यु 7 और उनका बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

हम यह आशा करते है कि आप को हमारे यह लेख से अच्छी जानकारी प्राप्त हुई हो। deepakhindi.com पर हम फिल्मो, वेब सीरीज, टेलीविजन और  फिल्मो की खास खबर से संबंधित महत्वपूर्ण और सही जानकारी देने का प्रयास करते है। हम फिल्म रिव्यु, वेब सिरिज रिव्यू, जीवनीया (बायोग्राफी), सेलिब्रिटीज की लाइफस्टाइल, भविष्य में आने वाली मनोरंजनक फिल्मो और वेब सीरीज की जानकारी देते है।

अन्य पढे –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *