टॉप 10 देशभक्ति वेब सिरिज

टॉप 10 देशभक्ति वेब सिरिज | Top 10 desh bhakti web series in hindi

दोस्तों, हमारे टॉप 10 देशभक्ति वेब सिरिज इस लेख में आपको बौलीवुड की हिंदी देशभक्ति वेब सिरिज के बारे मे जानकारी देंगे।

भारत में पिछले 2 – 3 सालो में वेब सिरिज बहोत ही प्रसिद्ध हो रही है। अलग अलग ओटिटि प्लैटफॉर्म भी बने हैं और उनके दर्शकों मे भी बहोत ज्यादा वृद्धि हुई है। अलग अलग कंटेंट की वेब सिरिज भी बनीं। उनमे कुछ देशभक्ति से ओतप्रोत भरी हुई वेब सिरिज है। हम आपको देशभक्ति से भरपूर जिन्हे देखकर आप मे देशभक्ति की भावना जग जायेगी ऐसी 10 वेब सिरिज के बारे मे बताऐंगे।

टॉप 10 देशभक्ति वेब सिरिज लिस्ट

हम आपको देशभक्ति से भरपूर ऐसी वेब सिरिज के बारे मे बताएंगे जिन्हे देखकर आप मे देशभक्ति की भावना और ज्यादा बढ जायेगी। जिन्हें देखकर आप मे हर मुश्किल का डटकर सामना करना और उसके साथ मुकाबला करने का जज्बा जग जाऐगा। अपने जीवन मे कभीभी हार नहीं मानना यह ऐ सारि वेब सिरीज़ सिखाती है। इन्हें देखकर आपको बहोत कुछ सिखने को मिलेगा और आपको यह प्रेरित कर देंगी।

1. द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए (The Forgotten Army – Azaadi Ke Liye)

द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए यह वेब सिरीज 24 जनवरी 2020 को अमेजन प्राइम ओरिजनल इस ओटिटि प्लैटफॉर्म पर प्रदर्शित हुई है। इस सिरिज की नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आझाद हिंद फौज के अपने देश को आजाद करने के जज्बे पर आधारित कहानी है। इस सिरिज के निर्देशक कबीर खान है इसे कबीर खान, शुभ्रा स्वरूप, हीराज़ मारफतिया लिखा है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 7.9/10 रेटिंग मिली है।

द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए
द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए

इस सिरिज मे सन्नी कौशल, शर्वरी वाघ, रोहित चौधरी, टिजे भानु, करनवीर म्हनोत्रा, आर बदरी, पलोमा मन्नोप्पा, श्रृती सेठ, अखिल अय्यर, तोशिजी ताकेसिमा, अमाला अक्कीनेनी, निज़ालगल रवी, काजोल मुस्कान, जुनुची काजीओका इन कलाकारों ने अभिनय किया है।

इसका नरेशन शाहरूख खान ने किया है।

इस सिरिज मे 5 एपीसोड है। भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) में पुरुषों और महिलाओं के बारे में सच्ची घटनाओं पर आधारित है। भारतीय सैनिकों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से भारतीय स्वतंत्रता हासिल करने के लिए युद्ध के नारे ‘चलो दिल्ली’ के साथ राजधानी की ओर कूच किया। 

 भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA), जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के साम्राज्य में भाग लेने वाले भारतीय सैनिकों से पैदा हुई थी, का नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस ने किया था और 1917-1918 की रूसी इकाइयों के बाद पहली महिला पैदल सेना रेजिमेंट थी। स्वतंत्रता, जिसे हम अक्सर हल्के में लेते हैं, लेकिन स्वतंत्रता जिसमें अनगिनत जीवन और बलिदान होते हैं। आज़ादी को ज़िंदा रखने के लिए लड़ना अक्सर आज़ादी पाने के लिए लड़ने से ज़्यादा मुश्किल होता है।

2. द टेस्ट केस (The Test Case)

द टेस्ट केस यह वेब सिरिज 30 एप्रिल 2017, 26 जनवरी 2018 को प्रदर्शित हुई है। यह सिरिज जीओ सिनेमा इस ओटिटि प्लैटफॉर्म पर फ्रि मे अवेलेबल है।

द टेस्ट केस
द टेस्ट केस

भारत की पहली महिला सैनिक की कहानी पर यह वेब सिरिज आधारित है। इस वेब सीरीज मे निमरत कौर ने दमदार अभिनय किया है। 

यह सिरिज के निर्देशक विनय वैकुल और नागेश कुकूनुर ने किया है। इस सिरिज को इशिता मोइंत्रा ने लिखा है। इस मे टोटल 11 एपिसोड है। इस सिरिज मे निमरत कौर, जुही चावला, अतुल कुलकर्णी, राहुल देव, अनुप सोनी, अक्षय ओबेरॉय, मनित जौरा, भुवन अरोरा, सुमित सुरी, तरुण गहलोत, बिजौ थांगजामो, सौरभ गोयल, सुहैल नायर, श्रृती मेनन, रिओ कपाडिया, अर्शिला वर्मा, समिर कोच्चर, पवन चोपरा, रितुराज सिंग, सोनल झा, राजवीर सिंह इन कलाकारों ने अभिनय किया है। 

इस वेब सीरीज की मूल कहानी 1997 की अमेरिकी फिल्म जी.आई. जेन (G.I. Jane) पर आधारित है।

इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 8.4/10 रेटिंग मिली है।

3. अवरोध: द सीगे वीथिन (Avrodh: The Siege Within)

अवरोध: द सीगे वीथिन यह वेब सिरिज 31 जुलाई 2020 को सोनी लीव इस ओटिटि प्लैटफॉर्म पर प्रदर्शित हुई है। इस का निर्देशन राज आचार्य ने किया है। इस को हरमंजित सिंग, सुदिप निगम, अभिषेक चटर्जी, आधार खुराना ने लिखा है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 7.9/10 रेटिंग मिली है।

अवरोध: द सीगे वीथिन
अवरोध: द सीगे वीथिन

यह सिरिज उरी हमले और उसके बाद की सर्जिकल स्ट्राइक की एक काल्पनिक कहानी है। यह शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस के एक अध्याय पर आधारित है। इस घटना पर एक उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक यह फिल्म भी बनी है। 

इस मे अमित सध, विक्रम गोखले, निरिज काबी, दर्शन कुमार, अनंत नारायण महादेवन, मधुरिमा तुली, निखिल संघा, शहजाद शेख, अनिल जौर्ज, पवैल गुलाटी, आर्दश बालक्रिशना, बिक्रमजीत कंवरपाल, मोहित चौहान, विनीत सिंग, दिपक क्रिपलानी, नमित, शिलाआदित्या बैनर्जी, मेघना कौशिक, प्रवीना देशपांडे, सौरभ दुबे इन्होंने अभिनय किया है।

4. बार्ड औफ ब्लड (Bard of blood)

बार्ड औफ ब्लड यह वेब सिरिज 27 सप्टेंबर 2019 को नेटफ्लिक्स इंडिया इस ओटिटि प्लैटफॉर्म पर प्रदर्शित हुई है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 6.8/10 रेटिंग मिली है। इसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता और जय देव बैनर्जी ने किया है। इसे मयंक तिवारी ने लिखा है। 

बार्ड औफ ब्लड
बार्ड औफ ब्लड

यह सिरिज एक पूर्व IIW एजेंट की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है और बार्ड औफ ब्लडनाम नाम के ही 2015 के जासूसी उपन्यास पर आधारित है। इस मे टोटल7 एपीसोड है।

इस मे इमरान हाशमी, विनीत कुमार सिंह, शोभिता धुलिपाला, दानिश हुसैन, किर्ती कुल्हारी, अजय महेंद्रू, 

आशीष निझावन, जयदिप अहलावत, राजित कपुर, शिशिर शर्मा, अमित बिमरोत, सोहम शाह, श्रुति मराठे इन्होंने अभिनय किया है। 

कबीर आनंद (इमरान हाशमी) मुंबई के एक स्कूल में शेक्सपियर के शिक्षक हैं, इसलिए शो के शीर्षक में बार्ड शब्द है। इसलिए उनके पास लिखित शब्दों के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध नाटककार को उद्धृत करने का अवसर है।

5. द फैमिली मैन – 1 (The family man – 1)

द फैमिली मैन – 1 यह वेब सिरिज 20 सप्टेंबर 2019 को अमेजन प्राइम विडिओ इस ओटिटि प्लैटफॉर्म पर प्रदर्शित हुई। इस का निर्देशन राज और डिके ने किया है। इसे सुमन कुमार, राज और डिके ने किया है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 8.7/10 रेटिंग मिली है। 

द फैमिली मैन - 1
द फैमिली मैन – 1

इस सिरिज मे मनोज बाजपेयी, प्रियामनी, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, निरज माधव, सनी हिंदुजा, श्रेया धन्वन्तरी, दर्शन कुमार, किशोर कुमार, देबाशीष मोंडल,गुल पनाग, पवन चोपरा, शरद केलकर, विजय विक्रम सिंह, दलिप ताहिल, अरपित सिंह, सुदिप किशन, सुनिल गुप्ता, संयुक्ता तमसिना इन्होंने अभिनय किया है। 

इसमें मनोज बाजपेयी को श्रीकांत तिवारी के रूप में दिखाया गया है, जो एक मध्यवर्गीय व्यक्ति है, जो गुप्त रूप से राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक काल्पनिक शाखा थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (TASC) के लिए एक खुफिया अधिकारी के रूप में काम कर रहा है।

6. द फैमिली मैन – 2 (The family man – 2)

द फैमिली मैन – 2 यह सिरिज पहले सिजन के आगे कंटिन्यू होती है। इस मे पहले सिजन के कलाकारों मे नये यह कलाकार समंथा रुथ प्रभु , देवदर्शिनी, मिमे गोपी, अझागम पेरुमल, अनंदसामी, अभय वर्मा, कौस्तुभ कुमार, सिमा बिस्वास, अभिषेक शंकर, उद्य महेश, विपीन शर्मा, एम. रंजीत, क्रिशना डि.के. श्रीकृष्णा दयाल, राजेश बालचंदीरण, प्रकाश राजन, श्रृती बिश्त, पत्राली चटोपाध्याय, सोहेला कपूर, अजय जाधव शामिल हुए है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 8.6/10 रेटिंग मिली है।

फैमिली मैन - 2
फैमिली मैन – 2

इस बार उनका सामना एक तमिल श्रीलंकन बागी सरकार से भी है जो खुद को क्रांतिकारी मानते हैं. इस गुट में कई ऐसे सदस्य हैं जो अपनी सरकार को सत्ता में लाने के लिए जान तक देने को तैयार हैं. इन्हीं में एक मह‍िला बागी भी है राजी (सामंथा अक्‍क‍िनेनी), जो अकेले ही दस-दस लोगों को निपटाने में काफी है. उसे हाथ-पैर और बंदूक चलाने के अलावा प्लेन तक चलाने की ट्रेन‍िंग मिली है. मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है.

7. स्पेशल ऑप्स (Special Ops)

स्पेशल ऑप्स यह वेब सिरिज 17 मार्च 2020 को डिज्नी प्लस हौटस्टार इस ओटिटि प्लैटफॉर्म पर प्रदर्शित किया है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 8.6/10 रेटिंग मिली है। इसका निर्देशन निरज पांडे और शिवम नायर ने किया है। निरज पांडे, दिपक किंगरानी ने इसे लिखा है। 

स्पेशल ऑप्स
स्पेशल ऑप्स

इस सिरिज मे के के मेनन, करन ठक्कर, विनय पाठक, विपुल गुप्ता, सयामी खेर, मेहेर विज, गौतमी कपूर, रजत कौल, के सी शंकर, परमित सेठी, रोहित तन्नन, काली प्रसाद मुखर्जी, दिव्या दत्ता, शरद केलकर, देवास दिक्षित, पवन चोपरा, बिक्रमजीत कंवरपाल, राजेंद्र चावला, आलोक पांडे, पक्की गुप्ता, तनय सचदेवा, वंश गोस्वामी इन कलाकारों ने अभिनय किया है।

इस सिरिज मे के के मेनन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सदस्य हिम्मत सिंह के रूप में देखाया है, जो एक व्यक्ति को ट्रैक करने के लिए पांच एजेंटों की एक टीम बनाता है, जो भारत में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।

8. बोस डेड अलाइव (Bose dead alive)

बोस डेड अलाइव यह वेब सिरिज 20 नवंबर 2017 को प्रदर्शित हुई है। यह सिरिज जीओ सिनेमा पर अवेलबल है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 8.7/10 रेटिंग मिली है। इस का निर्देशन पुलकित ने किया है। रेशु नाथ ने इसे लिखा है। 

बोस डेड अलाइव
बोस डेड अलाइव

इस मे राजकुमार राव, नवीन कस्तूरिया, एडवर्ड सोनेनब्लिक, अन्ना अडोर, ऐलेक्स ओनील, चिन्मोय दास, नंदीनी चटर्जी, अभिजीत लहिरी, प्रविना देशपांडे, मनोज मेहरा, पत्रलेखा पौल, सुरेंद्रा राजन, संजय गुरबक्सानी, आकाश सिन्हा इन कलाकारों ने अभिनय किया है। 

यह सिरिज एक्टिविस्ट अनुज धर की 2012 की किताब इंडियाज बिगेस्ट कवर-अप पर आधारित है। यह नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन चरित्र पर आधारित है। 

18 अगस्त 1945 को जापानी कब्जे वाले फॉर्मोसा (अब ताइवान) में उनके अतिभारित जापानी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस (राजकुमार राव) को मृत मान लिया गया। हालाँकि कोलकाता में उनके परिवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं करने के लिए महात्मा गांधी से एक टेलीग्राम प्राप्त होता है। इसके बाद उनकी मृत्यु और अन्य पात्रों के बारे में अटकलों के साथ शुरू होता है जो सुझाव देते हैं कि वह अतीत में भी कैसे गायब हो गया है, उन सभी के साथ उनकी संभावित वापसी का सुझाव दिया गया है।

9. 21 सरफरोश – सारागढ़ी 1897 (21 Sarfarosh – Saragarhi 1897)

यह वेब सिरिज 12 फरवरी, 11 मई 2018 को प्रदर्शित हुई है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलबल है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 8.1/10 रेटिंग मिली है। इस का निर्देशन राज आचार्य ने किया है। 

21 सरफरोश - सारागढ़ी 1897
21 सरफरोश – सारागढ़ी 1897

सितंबर 1897 में, ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों ने 10,000 से अधिक पश्तून और ओरकजई आदिवासियों के हमले के खिलाफ सारागढ़ी में एक सेना चौकी की रक्षा की।

यह सिरिज 65 एपिसोड मे है। इस मे मोहित रैना, मुकुल देव, एलेक्स ओनील, प्रखर शुक्ला, गौरव वासुदेव, रिशिना कंधारी, समेक्षा इन कलाकारों ने अभिनय किया है।

10. जित की जित (Jeet Ki Zid)

जित की जित यह वेब सिरिज 22 जनवरी 2021 को जी 5 पर प्रदर्शित हुई है। इस सिरिज को आयएमडीबी (IMDB) पर 8.6/10 रेटिंग मिली है। इस का निर्देशन विशाल मंगलोरकर ने किया है। आकाश चावला, अरुनवा जौय, सेनगुप्ता ने इसे लिखा है। 

जित की जित
जित की जित

यह सिरिज एक विशेष बल अधिकारी, मेजर दीप सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसे कारगिल युद्ध के दौरान कमर के नीचे लकवा मार गया था, लेकिन उनके अथक रवैये ने उन्हें जीवन में वापस उछालने में मदद की। कहानी अलग-अलग समयावधियों के दौरान दीप की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है- (1987) जब वह अपने बड़े भाई रजत को एक आतंकवादी हमले में खो देता है, (1996) जब वह विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में शामिल होता है और (1999) जब वह जम्मू और कश्मीर में तैनात होता है।

इस मे अमित सध, अमृता पुरी, सुशांत सिंह, गगन रंधावा, मृनाल कुलकर्णी इन कलाकारों ने काम किया है। इस मे 7 एपिसोड है। 

हम यह आशा करते है कि आप को हमारे यह लेख से अच्छी जानकारी प्राप्त हुई हो। deepakhindi.com पर हम फिल्मो, वेब सीरीज, टेलीविजन और  खास खबर से संबंधित महत्वपूर्ण और सही जानकारी देने का प्रयास करते है। हम फिल्म रिव्यु, वेब सिरिज रिव्यू, जीवनीया (बायोग्राफी), सेलिब्रिटीज की लाइफस्टाइल, भविष्य में आने वाली मनोरंजनक फिल्मो और वेब सीरीज की जानकारी देते है।

अन्य पढें –

1 thought on “टॉप 10 देशभक्ति वेब सिरिज | Top 10 desh bhakti web series in hindi”

  1. Pingback: पैसे बचाने के 10 तरीके |10 Ways to Save Money in Hindi -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *