Net movie explain

Net movie explain in hindi | नेट मूवी एक्सप्लेन इन हिंदी

  Net movie explain  in hindi | नेट मूवी एक्सप्लेन इन हिंदी

नेट (2021) एक भारतीय तेलुगू भाषीय थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इसे लिखा और निर्देशित भार्गव मंचरला ने किया है। उनकी ये डेब्यू फिल्म है नेट मूवी को 10 सितंबर 2021 को ZEE5 पर रिलीज किया है। इसमें राहुल रामकृष्णा, अविका गौर, प्रणिता पटनायक, विष्णु देव राचकोंदा ने काम किया है।

Net movie explain – 

मूवी के स्टार्टिंग में एक कपल दिखाई देता है। जिनका नाम प्रिया (अविका गौर) और रंजीत (विष्णुदेव राचकोंदा) है। वह लोग हाल ही में हैदराबाद सिटी में न्यू अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। रंजीत प्रिया की काफी केयर करता है और हमेशा उसके लिए खाना बनाता है। वह लोग अपनी लाइफ में काफी खुश थे। वह जल्दी शादी भी करने वाले थे।

नेक्स्ट सीन में हम सुरेश(राहुल रामकृष्णा) नाम के आदमी को देखते हैं। वह हमेशा अपने टेरेस से अपनी पड़ोस में रहने वाली लड़की को ताडता रहता था। उसे ब्यूटीफुल लड़कियों को देखना बहुत अच्छा लगता था। यहां हम यह भी कह सकते हैं कि वह वूमनाइजर नेचर का आदमी था।

"<yoastmark

उसके घर में उसकी एक पत्नी भी थी जिसका नाम सुचित्रा(प्रणिता पटनायक) था। वह बेचारी हमेशा उसके पति की डाट खाती रहती थी। क्योंकि सुरेश पढ़ा लिखा इंसान था। जो कि सुचित्रा कम पढ़ी हुई एक गांव की लड़की थी। इसीलिए सुरेश उसकों ज्यादा भाव नहीं देता था। जबकि वो उससे हमेशा प्यार से बात करती थी और उसे खुश रखने की पूरी कोशिश किया करती थी। सुरेश का घर पर आने के बाद इतना ही काम था कि अपने बीवी के साथ इंटिमेट होना और बाथरूम में जाकर अपने मोबाइल में पोर्न वीडियोस देखना। बाकी उसे किसी भी काम से मतलब नहीं था। उसकी वाइफ कई दिनों से चिल्ला रही थी घर का राशन खत्म हो गया है और शॉप से आते टाइम लेते आए। पर सुरेश उसकी बातों को बस ईग्नोर ही करता था रहता था।

नेक्स्ट सीन में सुरेश अपने शॉप पर होता है। जरा सल सूरेश हैदराबाद से दूर एक गांव में मोबाइल शॉप रन किया करता था। तभी वहां पर उसका ब्रदर इन लॉ किरण आता है और उसे बताता है कि कल उसने एक लड़की को उसके पास भेजा था क्योंकि सुरेश को एक सेल्सगर्ल की जरूरत थी। सुरेश किरण को बताता है की वो लड़की सुंदर नहीं थी उसे कोई सुंदर लड़की चाहिए। जिसे देखकर कस्टमर अट्रैक्ट होकर उसके शॉप पर आए। पर असलियत में सुरेश अपनी आंखें सेकने के लिए ब्यूटीफुल सेल्सगर्ल को चाहता था।

अगले दिन सुरेश के दोस्त ने सुरेश को विथ फैमिली अपने घर पर इनवाइट किया था। इसलिए सुरेश सुचित्रा को साथ में लेकर अपने दोस्त को मिलने आता है। उसका दोस्त और उसकी पत्नी थोड़े मॉडर्न थे। इसीलिए उसके दोस्त के पत्नी को साड़ी पहनने नहीं आ रहा था। तो इसके लिए वो सुचित्रा की मदद लेती है फिर वह सारे लोग डिनर करते हैं और वापिस अपने घर जाते हैं।

घर आने के बाद सुचित्रा को लगता है। वहां पर वही अकेली गांव की तरह लग रही थी। इस बार सुरेश गुस्से में उस पर चिल्लाने लगता है। वह कहता है की वो किसी शहर के लड़की से शादी करना चाहता था मगर उसके पेरेंट्स ने उसकी शादी तुम्हारे साथ करके उसकी जिंदगी नरक बना दी। सुचित्रा आंखों में आंसू लेकर घर के अंदर चली जाती है। रात को सुरेश सुचित्रा के साथ फिर से इंटिमेट होता है। सुचित्रा को लगता है कि सुरेश उसे चाहे कितना भी डाट ले उससे प्यार करता है। इसीलिए उसके पास आता है और वह बेचारी क्या जाने कि सुरेश सिर्फ अपनी हवस के लिए उसके पास आता है क्योंकि उसके पास दूसरा कोई ऑप्शन भी नहीं था। उसके बाद सुरेश अपने बाथरूम में जाकर पोर्न देखने लगता है। पोर्न देखते वक्त उसे एक पॉपप ऐड शो होता है। जिसमें लिखा था वॉच ऐप हैदराबाद बेडरूम सुरेश जैसे ही उस पर क्लिक करता है। उसी ऐप में हैदराबाद के कुछ अपार्टमेंट चुनने को आते हैं। जिनकी लाइव स्ट्रीमिंग को ओ देख सकता था। सुरेश कई अलग-अलग अपार्टमेंट की लाइव फुटेज देखता है और उसे कोई भी पसंद नहीं आती हैं। तभी वह अपार्टमेंट 239 को सिलेक्ट करता है। तो उसे प्रिया और रंजीत का अपार्टमेंट की लाइव फुटेज देखने को मिलती है। जहां पर प्रिया और रंजीत कुछ रोमांटिक बातें कर रहे थे और फिर रंजीत प्रिया के पास आकर किस करने वाला था। तभी सुरेश के पास लाइव स्ट्रीमिंग रुक जाती है और सब्सक्राइब करने के लिए पॉपप आने लगता है। यानी उसे पूरी स्ट्रीमिंग देखने के लिए अपने कार्ड से पेमेंट करने के बाद उसका सब्सक्रिप्शन लेना था और उसके बाद ही वह पूरी स्ट्रीमिंग का मजा ले सकता था। सुरेश सब्सक्राइब करने वाला ही होता है कि सुचित्रा उसे बाहर से आवाज देती है। सुरेश वापस से बाहर निकल जाता है।

"<yoastmark

अगली सुबह किरण सुरेश को कॉल करके बताता है कि आज उसके शॉप पर नव्या नाम की लड़की सेल्सगर्ल की जॉब पर आने वाली है। सुरेश उससे पूछता है क्या वह सुंदर है। किरण बोल देता है कि वह खुद ही जाकर देख ले। उसके बाद सुरेश जब शॉप पर पहुंचता है तो उसे नव्य खड़ी हुई मिलती है। नव्या को देखकर सुरेश को ओ ठीक लगती है और ओ उसे जॉब पर रख लेता है। उधर सुचित्रा किरण को कॉल करके ग्रॉसरी का सामान लिखवा देती है और कहती है कि वह पैक करके रख दे सुरेश शॉप से वापस आते वक्त उसे लेते जाएगा। किरण की खुद की ग्रॉसरी की शॉप थी। उधर सुरेश शॉप पर बैठकर फिर से प्रिया के घर की लाइव स्ट्रीमिंग देखने लगता है क्योंकि थोड़ी देर के लिए लाइव स्ट्रीमिंग फ्री थी। थोड़ी देर देखने के बाद फिर से पॉपअप सब्सक्राइब का शो होने लगता है और इस बार सुरेश सब्सक्राइब करने की कोशिश करने लगता है। तो उसकी शॉप पर कस्टमर मोबाइल लेने आ जाता है। सुरेश उसे कहता है कि वह अब उनके स्टॉक पर नहीं है। इसलिए वह शाम को आकर ले जाए तब तक हैदराबाद जा कर वो मोबाइल ले आएगा। सुरेश हैदराबाद जाकर उस मोबाइल फोन को खरीदना है। तभी उसे वहां पर सीसीटीवी कैमरा दिखाई देता है। इसके बारे में पूछने पर शॉप ओनर से उसे पता चलता है कि वह सीसीटीवी कैमरा की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकता है और जब चाहे अपने फोन में देख सकता है और तब सुरेश समझ जाता है। जो लाइव स्ट्रीमिंग वह प्रिया के घर की ओ देखता है। वह सीसीटीवी कैमरा की वजह से देख पाता है। यानी उसके अपरमेंट में कई सारे सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं। इसके बारे में उस घर में रहने वाले लोगों को नहीं पता। मगर उसके बाद सुरेश सीसीटीवी कैमरा के शॉप पर जाता है। जहां पर उसे पता चलता है। उनके पास कुछ ऐसे कैमरास भी है। जो नाइट विजन प्रोवाइड कर देते हैं। यानी रूम में अंधेरा होने के बाद भी उन सीसीटीवी कैमरा की मदद से ग्रीन लाइट से सब कुछ देख सकते हैं। शाम को शॉप पर आने के बाद सुरेश उस फोन को कस्टमर को डिलीवर कर देता है और घर आकर फिर से लाइव स्ट्रीमिंग देखने लगता है। अब बस हर वक्त वह प्रिया के घर में ही देखता रहता था। क्योंकि उसे प्रिया से कुछ कनेक्शन हो गया था। सुरेश उसकी लाइव स्ट्रीमिंग में देखता है कि प्रिया रंजीत से कुछ बात कर रही थी। पर रंजीत का मूड कुछ अपसेट लग रहा था। वह चुपचाप बैठा हुआ था और अचानक से रंजीत प्रिया के पास में आ जाता है और उसे किस करने के लिए अपने पास लेकर आता है। फिर से पता नहीं क्या हो जाता है और उसे बिना किस कीये ही वहां से चला जाता है और फिर प्रिया से कहता है उसे 15 मिनट के लिए अकेला छोड़ दे। प्रिया उसका मूड बनाने के लिए दूसरे रूम में आती है और कुछ हॉट क्लॉथ ट्राई करती है। तभी लाइव स्ट्रीमिंग रुक कर सब्सक्राइब का पॉपप शो होने लगता हैं। सुरेश से अब रहा नहीं जाता जल्दी से अपने कार्ड से पेमेंट करके सब्सक्राइब कर देता है और देखता है। कि प्रिया ने खूबसूरत सेक्सी ड्रेस पहन ली है। तभी पीछे से सुचित्रा आ जाती है और सुरेश से पूछती है कि वह इतनी देर से मोबाइल में क्या देख रहा है। सुरेश गुस्से में सुचित्रा पर चिल्लाने लगता है और उसे वहां से जाने के लिए कहता है और बाहर आकर दरवाजा बंद कर देता है। उतने ही देर में स्ट्रीमिंग आगे चली जाती है और वह देखता है कि क्लॉथ चेंज करके प्रिया गुस्से में लेटी हुई है। रंजीत उसे मनाने की कोशिश कर रहा होता है। तभी सुरेश यह जानने के लिए उस टाइम क्या हुआ था। स्ट्रीमिंग को पीछे कर के देखता है क्योंकि वह लाइव के साथ-साथ रिकॉर्ड भी हो रही थी। जिन्होंने सब्सक्राइब ले रखा था उनके लिए। तब सुरेश देखता है कि प्रिया उस सेक्सी ड्रेस में रंजीत के पास आती है। तो रंजीत उस पर चिल्लाने लगा था और कहने लगा था। वह उसे थोड़ी देर के लिए अकेला क्यों नहीं छोड़ देती। इसीलिए प्रिया उसे गुस्से में उधर चली गई थी। उधर सुचित्रा को सुरेश पर शक होता है कि वह ऐसा क्या मोबाइल में देख रहा था कि उसे देखने ही नहीं दे रहा था। इसीलिए वह छत पर उसके फोन को देखने की कोशिश करने लगती है और उसे वहां से कुछ भी दिखाई नहीं देता है। सुरेश उस लाइव स्ट्रीमिंग को और पीछे करके देखता है। जिस टाइम प्रिया घर पर नहीं थी तब रंजीत के पास एक लड़की आई थी। जो कि रंजीत की एक्स गर्लफ्रेंड थी और रंजीत से कहती है कि उसकी शादी हो चुकी है। वो उसे मैसेज और कॉल करना बंद कर दे पर रंजीत उससे कहता है कि वह उसे नहीं भूल सकता है और फिर वह दोनों कुछ बात करते हैं। थोड़ी देर बाद रंजीत उसे कन्वेंस कर देता है। दोनों एक दूसरे को किस करने लग जाते हैं और इंटिमेट भी हो जाते हैं। यह सब देखकर सुरेश शौक ही हो जाता है क्योंकि रंजीत प्रिया के सामने बहुत अच्छा बनके रहता था। पर पीछे वह उसे चीट कर रहा था और और ए बात सुरेश को बहुत ही बुरी लगती है। सुबह जब सुरेश बाथरूम जाता है। तब सुचित्रा उसके फोन को चेक करने की कोशिश करती है। मगर फोन लॉक होने की वजह से वह उसे चेक नहीं कर पाती है और सुरेश बाहर आता है और वह देख लेता है। सुचित्रा ने उसके फोन को अनलॉक करने की कोशिश की थी। इसीलिए वो उसे डांट ने लगता है। सुरेश बिना खाना खाए वहां से चला जाता है। वहां से सुरेश एक साइबर कैफे जाता है और वह पूछता है। किसी को फोटो से फेसबुक या व्हाट्सएप आईडी को पता कर सकते हैं। इस पर शॉप वाला कहता है वैसे किसी को भी सर्च कर पाना बहुत मुश्किल है। पर वह गूगल सर्च करने मैं एक बार ट्राई कर सकता है। उसके बाद सुरेश अपने शॉप में आकर लाइव स्ट्रीमिंग से पिक्चर के कुछ फोटो कैप्चर करता है और उसे गूगल सर्च में इमेज सर्च करता है। पर उसे वहां से कुछ नहीं मिल पाता है। इसीलिए सुरेश एक हाउसिंग कंपनी को कॉल करता है और उनसे कहता है। कि वह एक एड्रेस जानना चाहता है। उस पर उधर से कस्टमर केयर वाली लड़की कहती है कि एक प्रीमियम सर्विस है। इसके लिए पे करना होगा। वह बताती है कि 129 $ पे करने होंगे। वो उन्हें एक लिंक भेज देगी और उस पर पे करके वह पेमेंट कर सकते हैं और वह उसी नंबर पर कॉल करके इंफॉर्मेशन ले सकते हैं। सुरेश इसके लिए तयार हो जाता है। पर उसके कार्ड में बैलेंस नहीं था। इसके लिए वह अपने ब्रदर इन लॉ को कॉल करता है। उसे बताता है कि वह अमेझन से कुछ खरीद रहा है। इसका प्राइस 9200 रुपए है। उसके कार्ड में बैलेंस नहीं है। इसीलिए वह अपने कार्ड से पेमेंट कर दे। किरण थोड़ा सा सोचता है और सुरेश ज्यादा कहने पर वह एग्री हो जाता है। सुरेश किरण के कार्ड से उस प्रीमियम सर्विस को ले लेता है। तभी वहां पर सुचित्रा आ जाती है। वह सुरेश को खाना देने आई थी। सुरेश उसे घर जाने के लिए फोर्स करता है। थोड़ी देर बाद किरण का कॉल सुरेश को आता है और वह बताता है कि उसके कार्ड से 80 थाउजेंड रुपए डेबिट हुए हैं। यह सुनकर सुरेश शौक हो जाता है। सुरेश जल्दी से उस कंपनी को कॉल करता है। पर उसका नंबर स्विच ऑफ आ जाता है। यानी सुरेश को अच्छे से चुना लगाया गया था। किरन वह सुरेश की शॉप पर आता है। सुरेश को अमेजॉन से जो खरीदा है वह दिखाने को कहता है। किरण कहता है कि आर्डर डिटेल लेकर पुलिस स्टेशन जाते हैं। सुरेश इसके लिए मना कर देता है और उसे शाम तक पैसे अरेंज करके देता हूँ कहता है क्योंकि सुरेश उसे बता नहीं सकता है कि उसने वह पैसे एक लड़की के एड्रेस पता करने के लिए खर्च किए हैं। जिसके बाद सुरेश हैदराबाद जाकर उसी शॉप ओनर से जाकर मिलता है। जिससे वह मोबाइल खरीद कर ले जाया करता था। उसे ₹80000 की जरूरत है। वह कुछ दिन बाद लौटा देगा और शॉप ओनर उसे रुपए तो दे देता है पर उसकी अंगूठी और चैन गिरवी रख लेता है। वहां से वापस आकर वह किरण को 80 हजार वापिस दे देता है। किरण सुरेश से पूछता है कि क्या प्रॉब्लम है। वह उसे बताएगा तो उसके फादर से कहकर उसकी जरूर मदद करेगा। वह कहता है वह हमेशा उसके बहन पर चिल्लाते रहता है क्योंकि सुचित्रा ने यह बात किरण को बता दी थी। कि वह हमेशा फोन मे देखता रहता है और उस पर चिल्लाता रहता है। सुरेश किरण से झूठ बोल देता है कि उसने उसके दोस्त को ₹300000 उधार दे दिए थे और वह पर्सन कहीं पर भाग गया था। इसीलिए वह परेशान रहता है। तो किरण उसे कहता है कि वह उसे ₹300000 दिलवा देगा। पर उसके बाद उसके बहन के साथ अच्छे से और प्यार से रहे। सुरेश रात को देर से घर आता है और सुचित्रा पर गुस्सा करने लग जाता है कि वह हर बात अपने भाई को बता देती हैं। सुरेश गुस्से में कहता है कि उसके फादर ने उसकी शादी करा कर उसकी जिंदगी नरक बना दी है और वह याद रखें। उसके दिल में उसके लिए कोई प्यार नहीं है और वह सेक्स भी उसके साथ इसीलिए करता है कि वह उसे नार्मद ना समझे। इससे ज्यादा उन दोनों के बीच में कुछ भी नहीं है। उसके बाद सुचित्रा चुपचाप रोने लग जाती है। वो उसके लिए चाहे कुछ भी कर ले वह उसको कभी खुश नहीं रख पाती थी। ऐसा कहने के बाद सुरेश प्रिया के बेडरूम की लाइव स्ट्रीमिंग देखने लग जा जाता है। प्रिया के ऑफिस आने के बाद रंजीत ने प्रिया को एक सरप्राइज प्लान किया था। उसने अपने बेडरूम को अच्छे से डेकोरेट किया था। प्रिया रंजीत को कहती है कि वह बस 15 मिनट चेंज करके आती है। तभी रंजीत की फोन पर डिलीवरी ब्वॉय की कॉल आती है। सुरेश उस डिलीवरी ब्वॉय का नंबर देख उस डिलीवरी ब्वॉय को कॉल करता है। वह उससे पूछता है कि वह किस लोकेशन पर है। डिलीवरी बॉय रंजीत को  डिलीवरी देने उसके बिल्डिंग के नीचे खड़ा था। वहां का पता डिलीवरी बॉय सुरेश को बता देता है। जहां पर प्रिया रहा करती है।

"<yoastmark

अगले दिन सुचित्रा के पिताजी और उसका भाई उसके घर पर आते हैं और वह सुरेश को बताते हैं उन्होंने सुचित्रा के अकाउंट में ₹300000 डिपाजिट कर रखे हैं। इसके बाद वह अपना कर्जा देकर खुशी से रह सकते हैं।

उसके बाद सुरेश तैयार होकर हैदराबाद उसी बिल्डिंग के नीचे पहुंच जाता है। जहां पर प्रिया रहती रहा करती थी। सुरेश वहीं पर इंतजार कर ने लग जाता है। जैसे ही लाइव स्ट्रीमिंग देखता है कि प्रिया अपने फ्लैट पर आ गई है। वहीं से ही ओ अंदर जाने लग जाता है पर गेट पर सिक्योरिटी गार्ड उसे रोक देता है। विदाउट कंफर्मेशन उसे जाने से मना कर देता है। सुरेश से वह पूछता है कि उसे कौन सी फ्लॅट में जाना है और किस से मिलना है। उसके पास प्रिया और रंजीत के फोटोस के अलावा कुछ भी नहीं था। इसीलिए वह उसे जाने के लिए मना कर देता है। थोड़ी देर बाद उसे उस बिल्डिंग में काम करने वाली मेड दिखाई देती है। ओ उसके पास आकर प्रिया और रंजीत का फोटो दिखा कर पूछता है कि यह लोग किस फ्लैट में रहते हैं। वह प्रिया को नहीं पहचानती मगर रंजीत को पहचान लेती हैं और सुरेश को फ्लैट का नंबर बता देती है। इसके बाद सुरेश फ्लैट का नंबर सिक्योरिटी गार्ड को बता कर अंदर जाने के लिए पूछता है। तब सिक्योरिटी गार्ड प्रिया से कंफर्म करता है। तो वह उससे बात करने के लिए कहती है। सुरेश उसे बताता है कि वह उसे कुछ इंपॉर्टेंट बात बताना चाहता है। पर उसके लिए उससे उन्हें मिलना होगा। यहां सुरेश प्रिया को रंजीत के बारे में बताने के लिए आया था। कि वह उसे चीट कर रहा है और उसके पास उसकी प्रूफ वीडियो भी है। पर प्रिया को लगता है कि सुरेश कोई सेल्समैन है। इसीलिए वह सुरेश को मिलने के लिए सिक्योरिटी गार्ड से मना कर देती हैं और सिक्योरिटी गार्ड उसे वहां से भगा देता है।

जब रात को घर आके सुरेश लाइव स्ट्रीमिंग देख रहा होता है। तब नेटवर्क स्लो होने के कारण स्ट्रीमिंग काफी बफरिंग कर रही थी। इसीलिए वह इंटरनेट से रिचार्ज करने के लिए सुमित्रा से कार्ड मांगता है। पर वह कह देती है कि कार्ड उसके पिताजी के पास है। उधर प्रिया रंजीत को कॉल करती हैं। रंजीत उसे बता देता है कि वह थोड़ी देर बाद पहुंच जाएगा। इस वक्त पर वो कहां बाहर है। लेकिन रंजीत उस वक्त अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ था। उन दोनों में अपने रिश्ते को लेकर फिर से विवाद हो रहा था और उधर सुरेश रिचार्ज करने बाहर जाता है। पर सारी दुकानें बंद हुई थी क्योंकि रात काफी हो गई थी।

सूरेश फिर से वापिस घर आ जाता है और लाइव स्ट्रीमिंग देखने लग जाता है। प्रिया को पता चलता है कि उसके घर में हिडन कैमरा लगाए हुए हैं। बेडरूम में ही नहीं बल्कि बाथरूम में भी हिडन कैमरा लगाए हुए हैं। यह देखकर प्रिया पागल सी हो जाती है और एक जगह बैठ कर रोने लगती है क्योंकि इतने दिनों से उनके घर की हर एक एक्टिविटी को कई लोग दिन-रात देख रहे थे। यहां तक कि उनके प्राइवेट मूमेंट को भी लोगों ने देखा था। प्रिया को यह सब सोचकर बहुत गिल्टी महसूस हो रहा था। उधर सुचित्रा पीछे से आकर प्रिया को सुरेश के फोन में देख लेती हैं और उस पर गुस्सा होने लगती है। कि वह इस लड़की से मिलने हैदराबाद जाया करता था और इसकी वजह से वह हमेशा उसपर गुस्सा भी किया करता था और सुरेश सुचित्रा से कहता है कि वह अपने भाई को कह कर उसके नंबर पर रिचार्ज कर दे ताकि ओं विदाउट बफरिंग लाइव स्ट्रीमिंग देख पाए कि प्रिया के साथ क्या हो रहा है। तभी सुचित्रा बताती है कि कार्ड उसके ही पास है। तब उस पर गुस्से में सुरेश सुचित्रा को मारकर कार्ड ढूंढने लगता है और उसे कहीं भी कार्ड नहीं मिल रहा था। इसलिए वह फोर्स फूली उसी तरह से कार्ड मांगने लगता है। यह सब जानने के बाद किरण को कॉल करके बता रहीं होती हैं। तब गुस्से में सुरेश उसे धक्का मारता है और फोन बेड के नीचे जाकर गिर जाता है। तब तक किरण कॉल पिक कर लेता है और उन दोनों की बातें सुनने लगता है। सुरेश सुचित्रा से कहता है कि वह लड़की प्रिया से प्यार करता है। यह सुनकर सूचित्रा शौक हो जाती है और वहीं बैठ कर रोने लगती है। उधर प्रिया सारे हीडन कैमरा को तोड़ने लगती हैं। वह काफी डरी हुई और घबराई हुई सी थी। तभी प्रिया देखती है वहां एक नही सैकड़ों कैमरा लगे हुए हैं। फ्लैट के अंदर एक कंपलीट वायरिंग हो रखी थी। उस अपार्टमेंट में जितने भी फ्लैट थे उनमें हिडन कैमरास बिठाए गए थे। जिससे सभी लोगों के लाइव स्ट्रीमिंग की जा सके पर प्रिया को लगता है कि यह सब रंजीत ने इंस्टॉल कीया हैं। इसीलिए वो उसे कॉल करके धोकेबाज बोलने लगती है और रोने लगती है। इस पर रंजीत को लगता है कि प्रिया को रंजीत और उसके एक्स के बारे में पता चल गया है। इसीलिए ओ ऐसा बोल रही है। इसीलिए वह जल्दी से प्रिया के पास आता है। पर उसे वहां आकर पता चलता है कि प्रिया ने दिवार को तोड़ के रखा है क्योंकि वहां पर हिडन कैमरा इंस्टॉल कीये थे और रंजीत कहता है कि उसे खुद नहीं पता कि किसने किया है और प्रिया मान भी लेती हैं। वो रंजीत को कहती है कि जल्दी से और सारे कैमरा को डिस्ट्रॉय कर दे। उधर बार-बार बफरिंग से सुरेश परेशान हो चुका था। इसलिए वह सुचित्रा को डरा कर उससे कार्ड ले लेता है और रिचार्ज करके लाइव स्ट्रीमिंग देखने लगता है। जहां पर प्रिया अपना नंबर लिख कर कैमरे की तरफ दिखाती है। उसने उसके नंबर के साथ लिखा हुआ था क्या वह उसे देख सकते हैं क्योंकि वह चेक करना चाहती थी कि लाइव स्ट्रीमिंग तो नहीं है। तभी थोड़ी देर में उसके फोन पर बहुत सारे मैसेजेस और वीडियो आने लगते हैं। उसे लाखों लोग देख रहे थे यह सब जानने के बाद प्रिया पूरी तरीके से टूट जाती है और सुसाइड करने अपने बालक्नी में आ जाती है। यह देख के सुरेश रोने लगता है और एक वीडियो रिकॉर्ड करके प्रिया के फोन पर भेज देता है। जिसमें उसने कहा था कि वह ऐसा ना करें क्योंकि उसके घर में पिछले 4 दिनों से जो भी हो रहा है। उसने वह सब कुछ देखा है और उस वीडियो में सुरेश प्रिया को बता देता है कि रंजीत प्रिया को चीट करता था। सुरेश ने इस वीडियो के साथ रंजीत और उसके एक्स के किसिंग और इंटिमेट वाले वीडियो भी प्रिया को भेजे थे। यह सब सुनकर सुचित्रा सुरेश को कहती हैं कि उसके कांडों के बारे में ओ किरण को सब कुछ बता देगी। उसके बाद सुचित्रा को सुरेश मारने लग जाता है क्योंकि उसे पता था कि यह सब को पता चलेगा तो उसकी बहुत बदनामी हो जाएगी। सुरेश सुचित्रा का गला दबाने लगता है। तभी किरण वहां पर आ जाता है और सुरेश को बुरी तरह से मारता है और उसके फोन को तोड़ देता है। उसके बाद सुचित्रा हिम्मत करके सुरेश से कहती है कि उसने उसे कितनी बार समझाया कि वह इस तरह के काम ना करें और उसने उसकी एक भी नहीं सुनी। अब वह कहती हैं उसके बीच कुछ भी नहीं है वह उसके साथ तो रहेगी पर उनके बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं होगा।

इसके कुछ दिन बाद सुरेश एक न्यू फोन ले लेता है और उस दिन के लाइव स्ट्रीमिंग के लास्ट वीडियो देखता है। जब प्रिया सुसाइड करने वाली थी। प्रिया सुरेश की भेजी हुई वीडियो देख लेती है और उसे रंजीत की असलियत का पता चल जाता है। अब वो सुसाइड करने का इरादा छोड़ देती है और वह विडीओ रंजीत को दिखाती है। रंजीत उसे समझाने की कोशिश करता है। प्रिया उसे हमेशा के लिए छोड़ कर चली जाती है और यहां पर इस मूवी की एंड हो जाती है।

कभी-कभी इंटरनेट के थ्रू हमारे प्राइवेट मूमेंट लिक हो जाते हैं। तो अपनी किसी भी प्राइवेट वीडियो फोटो को अपने फोन में नहीं रखे। साथ में हिडन कैमरा से खुद को बचाने की कोशिश करें क्योंकि जितना इंटरनेट का यूज हो रहा है। उतना ही मिस यूज़ हो रहा है। लोग अपनी लाइफ में की मूमेंट छोड़कर दूसरों की लाइफ में झांकने की कोशिश करते हैं। जिससे उनकी खुद की लाइफ भी बर्बाद हो जाती है।

नेट मूवी का रीव्यू और उसके बारे मे और जानकारी के लिए निम्न लेख को 

 

Net movie review in hindi | नेट मूवी रिव्यू इन हिंदी

रिलेटेड आर्टिकल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *