यश अभिनेता

यश जीवनी | Yash biography in hindi

यश एक भारतीय अभिनेता है जो कन्नाडा फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। उनका नाम नवीनकुमार गौड़ा है उनका स्टेज नेम यश है। उन्हें लोग रौकींगस्टार यश के नाम से जानते हैं। उनकी पैन इंडिया मूवी केजीएफ – 1 की वजह से उन्हें पुरी दुनियाभरमे प्रसिद्धि मिली केजीएफ – 2 मूवी भी रिलीज हो गई है उसे दर्शकों द्वारा बहोत पसंद किया जा रहा है और केजीएफ – 3 भी आनेवाली है। प्रसिद्ध अभिनेत्री राधिका पंडित उनकी पत्नी है।

यश जीवन परिचय परिचय

दोस्तों आज हम आपको रौकींगस्टार यश यानी रौकी भाई के जीवन के बारे जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

यश जन्म, बचपन, परिवार

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक राज्य के हासन जिले बूवनहल्ली गांव मे हुआ था। उनके जन्म पर उनके दो नाम रखे गये थे उनका कानूनी नाम नवीन था और उनकी मां ने उनका नाम यशवंत रखा था आगे जाके जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आये तो उन्होंने यशवंत मे से सिर्फ यश ऐसा अपना स्टेज नेम रखा क्योंकि उन्हें यह नाम फिल्म इंडस्ट्री एक अभिनेता के लिए सबसे अलग और अद्वितीय लगा। 

यश केजीएफ
यश केजीएफ

यश के पिता एक ड्राइवर का काम करतें थे। केएसआरटीसी परिवहन सेवा में काम कीया और बीएमटिसी परिवहन सेवा में काम किया। उनकी मां का नाम पुष्पा है और वह एक गृहिणी है। उनकी एक छोटी बहन है उसका नाम नंदिनी है। यश ने अपना बचपन म्हैसूर शहर में बिताया। जहां पर उन्होंने अपना प्री यूनिवर्सिटी कोर्स महाजन एजूकेशन सोसायटी मे पूरा किया। 

करियर

अपनी पढाई के बाद वह नाटककार बी वी कारंथ के नाटक मंडली बेनाका मे शामिल हो गए। यश ने अपनी अभिनय करियर की शुरुआत 2004 मे टेलीविजन धारावाहिक उत्तरायण से की जिसका प्रसारण ईटीवी कन्नाडा पर होता था। उसके उन्होंने उसी साल सील्ली उल्ली इस ईटीवी कन्नाडा के धारावाहिक में काम कीया। 2005 मे उन्होंने नंदगोपाला और दुरदर्शन की धारावाहिक शिवा मे काम किया। 2006 मे उन्होंने प्रीति इलादा मेले इस धारावाहिक में काम किया। 2007 मे उन्होंने मले बिल्लू और सा धारावाहिक में काम किया। 

2007 मे उन्हें जंबाडा हुदुगी फिल्म मे काम करने का मोका मिला। उसके बाद उन्होंने 2008 मे मोगिना मनसू मुवी मे सहायक अभिनेता का काम किया। बाद मे उन्होंने 2008 मेही रौकी मूवी से लीड रोल मे काम कीया यह मूवी को एस के नागेंद्र ने निर्देशित किया था। यह मूवी एक रोमांटिक मूवी थी। 2009 मे उन्होंने कल्लारा संथे और गोकुला मूवी मे काम किया।

यश राधिका
यश राधिका

2010 मे उन्होंने थमासु मूवी मे कैमियो रोल किया। उसी साल उन्होंने मोडलासला मुवी मे काम किया। 2011 मे उन्होंने राजधानी और किरातका मुवी मे काम किया उसमेसे किरातका को व्यावसायिक सफलता मिली। 2012 मे यश ने लकी, जानू और ड्रामा यह तीन फिल्मों में काम किया। 

2013 मे उन्होंने चंद्रा मूवी मे कैमियो किया एक गाने के लिए। उसके बाद उसी साल गुगली और राजा हुली फिल्म मे काम किया 2014 मे  गजकेसरी फिल्म मे डबल रोल निभाया और मि & मिसेस रामचारी फिल्म मे भी काम किया। 2015 मे मास्टरपीस मूवी कि और 2016 मे शांतू स्ट्रेट फौरवर्डस् मूवी मे काम किया। 

2017 मे उन्होंने पैन इंडिया फिल्म की केजीएफ 1 और वह दुनिया भर में छा गये उनको इस मूवी के लिए बहोत सराहा गया इस मूवी का निर्देशन प्रशांत नील ने कीया था। यह मूवी कन्नाडा फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म बनी जिसने बौक्स औफिस पर 250 करोड़ रुपये कमाये। 

2022 मे इस मूवी का दुसरा भाग केजीएफ 2 प्रदर्शित हुयी। इस मूवी का बजेट 100 करोड है। यह कन्नाडा फिल्म उद्योग की सबसे ज्यादा महंगी फिल्म है। 

2016 मे उन्होने स्पिरीट औफ चेन्नई इस संगीत विडिओ मे काम किया। 2014 मे उन्होने मि & मिसेस रामचारी मूवी मे गाना गाया। 2015 मे उन्होने मास्टरपीस मूवी मे गाना गाया। यश कई बार बैंगलोर टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट मे शामिल हुये है। वह बहोत सारे बडे बडे ब्रांडो के ब्रांड एंडोर्सर है। 2019 मे उन्हे जीक्यू इंडिया के सबसे प्रभावशाली यूवा भारतीय के लिस्ट मे शामिल कीया। 

यश अपने काम के साथ साथ सामाजिक कार्य भी करते रहते है। उन्होने 2017 मे अपनी पत्नी अभिनेत्री राधिका पंडित के साथ यशो मार्ग नाम की संगठन की स्थापना की । जिसके माध्यम से उन्होने कर्नाटक के कोप्पल जिले मे जल संकट के मूद्दे को कथित तौर पर झीलों के विलवणीकरण और सूखा प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 4 करोड़ रुपये का निवेश करके उठाया। 

पुरस्कार और नामांकन लिस्ट

  • 2008 मे उन्हे फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ सर्वश्रेष्ठ सहाय्यक अभिनेता कन्नाडा मोगिना मनसू मूवी के लिए मिला।
  • 2013 मे उन्हे फिल्म ड्रामा के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ सर्वश्रेष्ठ सहाय्यक अभिनेता कन्नाडा के लिए नामांकन मिला।
  • गुगली मूवी के लिए उन्हें 2014 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कन्नाडा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ मिला।
  • 2014 मे ही दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साउथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता गुगली के लिए मिला।
  • 2015 मे फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कन्नाडा मि & मिसेस रामचारी मूवी के पुरस्कार मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक कन्नाडा 2015 मे फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ मि & मिसेस रामचारी मूवी के लिए नामांकन मिला।
  • मि & मिसेस रामचारी मूवी के लिए दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2015 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कन्नाडा मिल गया।
  • आयआयएफए उत्सवम पुरस्कार 2015 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कन्नाडा मि & मिसेस रामचारी मूवी के लिए मिल गया।
  • 2016 मे मास्टरपीस मूवी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कन्नाडा नामांकन मिल गया। इसी मूवी के लिए दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साउथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नामांकीत किया गया।
  • आयआयएफए उत्सवम पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक कन्नाडा और साउथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कन्नाडा 2016 मे मास्टरपीस के लिए नामांकीत किया गया।
  • जी़ कन्नाडा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 2016 मे मास्टरपीस मुवी के लिए मिल गया।
  • 2017 मे दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साउथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शांतू स्ट्रेट फौरवर्डस् मुवी के लिए नामांकीत किया।
  • 2019 मे केजीएफ 1 के लिए दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साउथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दक्षिण भारत का स्टाइल आइकन जित लिया।

पत्नी और बच्चे

यश राधिका बच्चे
यश राधिका बच्चे

यश की पत्नी का नाम राधिका पंडित है। राधिका एक अभिनेत्री हैं। उनकी शादी दिसंबर 2016 मे बैगलोर मे हुई। उनकी राधिका से पहीलीबार मूलाकात गोकुला धारावाहिक के सेट पर 2007 मे हुई थी। उन्होंने 2008 मे मोगिना मनसू मूवी मे साथ में काम किया और तब से वह एक दूसरे को डेट करने लगे। उन्होंने कई वर्षों तक अपने रिश्ते को नीजी रखा और ध्यान से दुर रहे। उन्होंने 9 दिसंबर 2016 मे सगाई कर ली। उनकी 2 दिसंबर 2018 को एक बेटी का जन्म हुआ। उसका नाम आर्या रखा है। 30 अक्टूबर 2019 को उन्हें एक बेटा पैदा हुआ। राधिका और यश एक साथ मोगिना मनसू , ड्रामा, मि & मिसेस रामचारी, संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड इन फिल्मो मे काम किया है राधिका ने 2019 से फिल्मों में काम करना बंद किया है। 

कुल संपत्ति 

यश एक मूवी के लिए 20 करोड़ फिस लेते थे। उनकी कुल कमाई 53 करोड़ रूपये है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार यश ने केजीएफ 1 के लिए 25 करोड़ रुपये फिस ली है और केजीएफ 2 मे उन्होंने फिस लिए नहीं है उनकी उसमे भागीदारी है। यश कर्नाटक के प्रमुख इलाके में रहते है उनके इस रियल एस्टेट संपत्ति का मूल्य लगभग पांच करोड़ रुपये है। यश का कार कलेक्शन बहोत बडा है उनके पास दूनिया भर के लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

सोशल मीडिया अकाउंट्स

यश को सोशल मीडिया पर बहोत फौलोर्वस है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 8.9 मिलियन फौलोर्वस है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @thenameisyash इस नाम पर है। उन्होंने वहां पर अबतक 142 पोस्ट अपलोड की है। उनके ट्विटर पर 1 मिलियन फौलोर्वस है। उनके के फेसबुक पेज पर 2.1 मिलियन फौलोर्वस है।

फिल्मोग्राफी

उन्होंने अबतक कन्नाडा भाषा के ही फिल्मों में काम किया है।

  1. जंबाडा हुदुगी (2007)
  2. मोगिना मनसू (2008) राहुल
  3. रौकी (2008) रौकी
  4. कल्लारा संथे (2009) सोमू
  5. गोकुला (2009) एन राजा
  6. थमासु (2010) इमरान
  7. मोडलसाल (2010) कार्तिक
  8. राजधानी (2011) राजा
  9. किरातका (2011) नंदिशा
  10. लकी (2012) विक्रम कुमार / लकी
  11. जानू (2012) सिद्धार्थ
  12. ड्रामा (2012) टी के वेंकटेशा
  13. चंद्रा (2013) डांसर
  14. गुगली (2013) शरथ
  15. राजा हुली (2013) राजा हुली
  16. गजकेसरी (2014) क्रिशना, बाहुबली
  17. मि & मिसेस रामचारी (2014) मि रामचारी
  18. मास्टरपीस (2015) युवा
  19. संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड (2016) संथू
  20. केजीएफ 1 (2018) रौकी, राजा
  21. केजीएफ 2 (2022) कृष्णप्पा भैर्य

हिंदी डब मुवी लिस्ट

हार्ट अटैक 3 (लकी)

मेरी जान (जानू)

राजा हूली (राजा हूली)

गुगली (गुगली)

बीग लायन (गजकेसरी)

मि & मिसेस रामचारी (मि & मिसेस रामचारी)

रैम्बो स्ट्रेट फॉरवर्ड (संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड)

मास्टरपीस (मास्टरपीस)

केजीएफ 1 (केजीएफ 1)

केजीएफ 2 (केजीएफ 2)

किरातका (किरातका) 

कलाकार द ड्रामा (ड्रामा)

अन्य पढे –

केजीएफ : 2 (2022) मूवी अपडेट्स | KGF: Chapter 2 (2022) updates, release date, star cast, trailer, teaser, Poster, controversy, story & more

 

1 thought on “यश जीवनी | Yash biography in hindi”

  1. Pingback: श्रीनिधि शेट्टी जीवनी | Srinidhi shetty biography in hindi - Deepak Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *