फैजल खान इन धर्मयोद्धा गरुड़

फैजल खान जीवनी | Faisal khan (Dancer) biography in hindi

फैजल खान एक भारतीय बाल अभिनेता और नर्तकी है। सोनी सब चैनल पर चल रही नयी धारावाहिक धर्मयोद्धा गरुड़ मे यह गरुड़ का कीरदार निभा रहे है। उनका गरुड़ का किरदार दर्शकों को बहोत पसंद आ रहा है। उन्हें सोनी इंडिया के ही पुरानी धारावाहिक  भारत का वीर पुत्र – महाराना प्रताप के लिए जाना जाता है जिसमें उन्होंने महाराना प्रताप के बचपन का किरदार निभाया था। वह झलक दिखला जा – 8 इस रिएलिटी शो के विजेता भी है।

फैजल खान जीवन परिचय

जन्म बचपन परिवार

फैजल का जन्म 30 जनवरी 1999 मे मुंबई महाराष्ट्र में हुआ अब वो 23 साल के है। उनके पिता एक रिक्षा चालक है। उन्होंने अपनी दसवीं कक्षा तक की पढाई मीरा अकादमी स्कूल, घाटकोपर मुंबई में की है। फैसल के पास खुद का घर, एक बाईक, दो लग्जरी कार है। वह आज भी अपने पिता के रिक्शा से आना जाना पसंद करते हैं। उनके पिताजी मुंबई के एक ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष है उन्हें अपने बेटे के लिए रिक्शा चलाना बहोत पसंद है। फैजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कितनेभी बडी गाडियां खरीदे मगर उनके पिता के रिक्शा जैसी कोई गाड़ी नही।

खान

फैजल खान
फैजल खान

करियर

उन्होंने छोटी उम्र 15 से डांस मे अपना करियर शुरू किया उन्होंने श्रीकांत अहीरे के डांस अकादमी में डांस सिखा। वह फ्री स्टाइल डांस करते हैं। वह फ्री स्टाइल डांस करते हैं। उन्होंने झी टिवी की डांस रिएलिटी सिरिंज डांस इंडिया डांस दुसरे सिजन जो किड्स स्पेशल मे ऑडिशन दिया वहां पर उनका सिलेक्शन हुआ और वह उस शो के विजेता बने उन्हें 10 लाख रुपये और ट्रोफी मिल गई। उनको झी रिश्ते अवार्ड्स मे पसंदीदा शिष्य का अवार्ड भी मिला और इस शो के जज टेरेंस लुइस, गीता कपुर, मर्जी पेस्टनजी यह थे। यह शो अप्रैल 2012 से अगस्त 2012 तक प्रसारित हुआ था। यह शो जितने के बाद डांस इंडिया डांस के और एक सिजन सुपरकिड्स मे भाग लिया वह याहू टीम मे राघव जुयाल, कृति महेश, प्रिंस गुप्ता के टिम अप थे जिसके विजेता वह रहे। यह सिरिज सितंबर 2012 मे प्रसारित हुयी थी। 

फैसल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर ऐतिहासिक धारावाहिक भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने अपने देश के प्रति समर्पण, कडी मेहनत और अपनी वीरता से “महाराना” की उपाधि अर्जित की और एक महान योद्धा और राजा बने। उन्हें इस धारावाहिक मे किये प्रदर्शन के लिए आलोचनात्मक प्रसंशा मिली। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार इंडियन टेली अवार्ड्स पुरुष मे पुरस्कार मिला और कई सारे नामांकन मिल गये। यह धारावाहिक 2013-2014 मे प्रसारित हुई थी।

सोनी टीवी के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के आठवें सिजन मे फैजल ने अगस्त 2014 के दूसरे सप्ताह में एक विशेष नृत्य प्रदर्शन किया जिसमें वह महाराना प्रताप के रूप मे थे वह धारावाहिक के प्रमोशन के लिए आये थे। कलर्स टिवी चैनल के सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी सिरिज झलक दिखला जा – 7 मे अतिथि नृत्य कलाकार के रुप में गयें वहां उन्होंने 23 अगस्त 2014 को विशेष एपिसोड ” तीन का तडका ” के लिए प्रतियोगी मौनी राय और कोरीयोग्राफर साथी पुनित पाठक के साथ शामिल हुए वहां पर इन तीनों ने बढीया नृत्य किया।

फैजल खान इन महाराना प्रताप
फैजल खान इन महाराना प्रताप

2014 नवंबर में सोनी टीवी चैनल के प्रसिद्ध अपराध और थ्रिलर की धारावाहिक सीआयडी मे भी भूमिका निभाई जिसमें वह एक नर्तक के रूप में दिखे जो एक हत्या का मुख्य संदिग्ध है। अप्रैल 2015 मे फैजल ने सोनी टीवी चैनल के कोर्ट रुम ड्रामा सिरिज भंवर – कलयुग की हैरतअंगेज कहानियां मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलर्स टिवी चैनल के प्रतिभा आधारित रिएलिटी शो इंडियाज गौट टैलेंट मे फिनाले के एपीसोड मे एक विशेष नृत्य का प्रदर्शन प्रतियोगी X1X और बीट ब्रेकर्स के साथ कीया। 

झलक दिखला जा – 8 इस सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो जो कलर्स चैनल पर अगस्त 2015 मे प्रसारित हुआ था इसके भी फैजल विजेता बने जो इसके सिरिज के सबसे कम उम्र वाले प्रतियोगी बने। उन्हें इसके लिए पुरस्कार मे महेंद्रा एसयूवी कार और 30 लाख रुपये प्राप्त हुए। इस शो को मलाइका अरोड़ा ,शाहिद कपूर औरलौरेन गौटलिब इन तीनों ने जज कीया था। यह शो जूलाई 2015 से अक्टूबर 2015 तक प्रसारित हुआ।

फैजल ने बाद मे फियर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी सिजन 7 इस रिएलिटी शो मे भाग लिया जो कलर्स चैनल पर प्रसारित हुआ था। उन्होंने अपने कोरीयोग्राफर राघव जुयाल और डीआईडी लिटिल मास्टर के होस्ट जय भानुशाली के साथ हिस्सा लिया इस शो को अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था। वह 28 फरवरी 2016 को शो से बाहर हो गए।

सोनी टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक चंद्रगुप्त मौर्य मे उन्होंने युवा चंद्रगुप्त का कीरदार निभाया। उन्होंने 14 मई 2019 कार्तिकेय मालवीय को रिप्लेस किया। फैसल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत मराठी फिल्म प्रेमकहानी – एक लपलेली गोष्ट से की उसमे उन्होंने एक राजस्थानी लडका बैजू की भुमिका निभाई थी। 2017 मे उन्होंने डांस चैंपियंस इस डांस रिएलिटी शो मे हिस्सा लिया जो 30 सप्टेंबर 2017 मे स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ । इस शो को जजींग रेमो डिसूजा  और टेरेंस लुईस ने कीया था।

नच बलीये इस सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो मे फैसल ने भाग लिया। इस शो को जज अहमद खान और रवीना टंडन ने किया था। इस शो के निर्माता सलमान खान थे। यह शो 19 जुलै – 3 नवंबर तक प्रसारित हुआ था।

2022 मे चल रहे पौराणिक धारावाहिक धर्मयोद्धा गरुड़ मे यह गरुड़ का किरदार निभा रहे है। यह शो मे पहली बार भगवान विष्णुजी के वाहन गरूड़ जीवन के बारे दिखायेंगे यह शो सोनी सब चैनल पर प्रसारित किया जाता है। फैजल ने 2020 मे एम एक्स प्लेअर के वेबसिरिज मोदी:जर्नी औफ अ कौमन मैन जिसमे  युवा नरेन्द्र मोदी जी का किरदार निभाया था।

फैसल को चंद्रगुप्त मौर्य धारावाहिक के सेट पर घुडसवारी करते वक्त चोट लग लई इसकी वजह से उन्हें धारावाहिक शोडना पडा और नच बलिए – 9 शो को भी बीच मे शोडना पडा। फैजल की कई घंटों तक सर्जरी चली थी डॉक्टर ने उन्हें कई महीनों तक बेड रेस्ट करने के लिए कहा था।

फैसल ने 2020 मे पहले म्यूजिक वीडियो “तेरे बीना”मे काम किया जिसे अमित मिश्रा ने गाया था। इस गाने में फैसल के साथ रिचा सिन्हा ने काम किया था। उसके बाद 2021 मे उन्होंने दुसरे म्यूजिक वीडियो सात समुंदर मे काम किया जिसमें उसे नियती हंडा ने गाया था। इसी साल फैजल ने “देवा देवा” मे स्नेहा चौहान, क्रिश चौहान के साथ काम कीया जिसे स्वरीत केलकर,निखिल पालकर,हेलीमुजुमदार ने गाया था। यह एक गणपति का गाना था। 

फैजल खान इन चंद्रगुप्त मौर्य
फैजल खान इन चंद्रगुप्त मौर्य

फैजल खान के इंस्टाग्राम @faisalkhan30 पर 1.6 मिलियन फौलोर्वस है।

फैजल खान पुरस्कार

फैजल को महाराना प्रताप के भूमिका के लिए चार पुरस्कार मिले इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड जो की फेस औफ दि ईअर मेल, गोल्ड अवार्ड बेस्ट लीड एक्टर मेल, इंडियन टेली अवार्ड बेस्ट बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट मेल, इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड बेस्ट चाईल्ड एक्टर।

अन्य पढे –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *