भगवंत मान

भगवंत मान जीवनी | Bhagwant mann biography in hindi

भगवंत सिंह मान वह एक राजनीतिज्ञ , अभिनेता , हास्य अभिनेता , व्यंग्यकार है। भगवंत मान पंजाब के 17 वे मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया था । 2022 की पंजाब विधानसभा चुनाव में आप (आम आदमी पार्टी) 117 सीटों मे से 92 सीटे जीतकर जीत पर अपनी मोहर लगाली। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लियी है। उन्होने 16 मार्च 2022 पदभार ग्रहण किया है। वह पंजाब के 17 वे और वर्तमान मुख्यमंत्री है। कौमेडियन से मुख्यमंत्री तक का उनका जीवन प्रवास बहोत ही प्रेरणादायक है।

भगवंत मान जीवन परिचय

इस लेख में हम भगवंत मान के जीवन के बारे मे जानकारी देंगे

भगवंत मान
भगवंत मान

जन्म, बचपन और परिवार

उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 मे एक शिख परिवार में गांव सतौज जिला संगरुर,पंजाब में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल में अध्यापक थे। उनका नाम मोहिंदर सिंह मान है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव से सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा शहीद उधम सिंह महाविद्यालय सुनाम से वाणिज्य शाखा में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए प्रवेश लिया लेकिन उन्होंने पहले वर्ष में ही उसे छोड़ दिया। उनके घर नाम जुगनू है। बचपन से ही वह सोशल एक्टिविटी मे और अभिनय में रूची रखते थे।

उनकी शादी इंद्रप्रीतकौर से हुई लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और उनका 2015 मे तलाक हुआ। शपथग्रहण के मौके पर एक बार फिर उनके परिवार की चर्चा हुईं। इस शपथग्रहण कार्यक्रम में उनके दोनों बच्चे 21 साल की सिरत कौर मन्ना और 17 साल के दिलशान मन्ना अमेरिका से पंजाब पोहचे बच्चों की मां और मान की पुर्व पत्नी इंदरजीत कौर ने द इंडियन एक्सप्रेस को कई बाते कहीं इंदरजीत कौर कहा

हमारे दोनों बच्चे भारत पोहोच गये है और वो खटकर कलां मे भगवंत के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। वो बोहत खुश हैं और उत्साहित भी। भगवंत मान का पंजाब के सीएम बनने के लिए पार्थना करती हूं और आगे भी करती रहुंगी। मैंने हमेशा उनकी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की और उनके पीछे कभी उनके लिए न तो बुरा कहा न तो बुरा सोचा। वो इतने सालों तक मेरी दुआओं मेहमेशा रहे और आगे भी रहेंगे। हां,शारीरक दुरियां थी लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम उनकी सफलता के लिए प्रार्थना नहीं कर रहे थे। ये सब इतना है कि मैं यहां अमेरिका में अपना काम और बच्चों की पढाई मे व्यस्त थी। 

भगवंत मान परिवार
भगवंत मान परिवार

इंदरकौर मूल रूप से लुधियाना से रहने वाली हैं 2015 मे उनका परिवार बिखर गया था उसके बाद उनके बच्चे उनसे बात नहीं करते इसका खुलासा खुद भगवंत मान ने एक इंटरव्यू मे किया था। उनके मुताबिक उनके बच्चों से उनकी बात नहीं होती मान ने खुद माना की परिवार को समय ना देने के वजह से उनके पत्नी ने उनसे दुरी बनायी। फिर आपसी सहमति से दोनों का तलाक हुआ। भगवंत शादी टुटने के बाद पंजाब को ही अपना परिवार समजते है। 2015 मे तलाक को लेकर उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमे बताया था की पंजाब को उन्होंने परिवार के उपर चुना।

कौमेडीयन सफर

पंजाब के अंदर कौमेडी का जाना माना प्रसिद्ध चेहरा भगवंत मान थे। स्कूल की दिनो मे ही वह अभिनय और कौमेडी की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करते थे और उन्हें जीतते भी थे। युथ फेस्टिवल मे भी वह हिस्सा लेतें थे। कौलेज मे इन्होंने अपनी कलाकारी के लिए दो स्वर्ण पदक जीता लिए। 2008 मे इन्होंने स्टार वन पर आया रिएलिटी शो इंडियन लाफ्टर चैलेंज हिस्सा लिया और उनकी जिंदगी बदल गई वह बहोत प्रसिद्ध हुये। 

उन्होंने क ई भारतीय मुद्दों को अपने कौमेडी मे दिखाया जैसे की राजनीति, खेल, व्यापार आदि। उनका पहला डेब्यू कौमेडियन जगतार जग्गी के साथ एल्बम से किया। इसके साथ साथ उन्होंने अल्फा ईटिसी पंजाब के लिए एक टेलीविजन कार्यक्रम बनाया जिसका नाम जुगनू कहना है था। जगतार जग्गी और भगवंत मान की जोडी बहोत प्रसिद्ध हुई और दस साल बाद इनकी जोडी टुट गई। इसके बाद उनकी कौमेडियन राणा रणबीर के साथ बन गई इन दोनों ने अल्फा ईटिसी पंजाब के लिए जुगनू मस्त मस्त टेलीविजन कार्यक्रम बनाया। 2006 मे जग्गी और मान एकसाथ मिल गये और उन्होंने अपने शो नो लाईफ विद वाईफ के साथ विदेश दौरे किए।

उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘मै मां पंजाब दी’ मे भी अभिनय किया।

राजनीतिक सफर 

भगवंत मान एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ है। उन्होंने अपने राजनीतिज्ञ करियर की शुरुआत पंजाब पिपुल्स पार्टी औफ इंडिया से साल 2011 मे की थी। 2011 मे उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लढाया वहां पर वे हार गए। उसके बाद 2014 मे उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसी वर्ष उन्होंने संगरूर लोकसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी ठोकी और 2,11,721 मतों से जित हासिल की।

 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में इन्हें हार का सामना करना पडा वहां उन्होंने जलालबाद से दावेदारी ठोकी थी रवनीत सिंह बिट्टू और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के एकलौते उम्मीदवार थे। उन्होंने पंजाब में एक इतिहास रच दिया है। देश के आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि पंजाब राज्य में अकाली दल और कांग्रेस दोनों की पंजाब के सत्ता में हिस्सेदारी नहीं है।

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के रुप में हिंदुस्तान के क्रांतिकारक शहीद भगत सिंह जी के गांव खट्कड कलां मे 16 मार्च 2022 को शपथ ली ।

 

विवाद

2015 मे पत्नी को तलाक देने का कारण इन्होंने राज्य सेवा करते वक्त परिवार के लिए वक्त नहीं देना यह बताया था इसके बाद इन्हें लोगों की आलोचना का शिकार होना पडा।

उन पर शराब पिकर संसद मे प्रवेश करने का आरोप भी लगा था जिसकी उन्होंने सफाई भी दि थी। 

2016 मे संसद के सुरक्षा के बारे मे उन पर सवाल उठाए गए थे।

सामाजिक कार्य

भगवंत मान द्वारा समाज सेवा के कई सारे कार्य किए गए हैं। उन्होंने लोक लहर फाऊंडेशन नाम के एनजीओ की स्थापना की जिसके द्वारा शारिरिक विकृतियों से ग्रस्त बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।

कुल संपत्ति 

भगवंत मान के पास कुल संपत्ति है 1.97 करोड़ रुपये। उन्होंने तकरीबन 48 लाख रुपये (48,10,174) चल संपत्ति और 1.49 (1,49,00,000) रुपये की अचल सहित कुल 1.97 करोड़ रुपये (1,97,10,174) की संपत्ति घोषित कि है।

भगवंत मान फिल्मोग्राफी

भगवंत मान जी ने अपने अभिनय के करियर में कुछ फिल्में, कौमेडी शो,टेलीविजन शोज कीये उसके लिए उन्हें बहोत पसंद किया और उन्हें बहोत सराहा गया।

कौमेडी शोज

  • 1992 – गोबी दिये कचिये वापरनाय
  • 1993 – कुल्फी गरम गरम
  • 1994 – मिथिया मिर्च,बोल मदारी बोल, कोको दे बच्चे मम्मी डैडी मुर्दाबाद
  • 1995 – पंज दुनी वेह, ढाका स्टार्ट, जगदे रहो
  • 1996 – कुर्सी रानी
  • 1997 – खरिया खरिया, रुकावट के लिए खेद है
  • 1998 – गुस्ताखी माफी
  • 1999 – लल्लू करे कवलिया
  • 2000 – भगवंत मान 420, सादी बिल्ली शानू मियां
  • 2001 – भगवंत मान हाजिर हो, भगवंत मान नौन स्टौप
  • 2002 – भगवंत मान फुल स्पीड
  • 2003 – सावधान! अगे भगवंत मन्नू
  • 2004 – की मैं झुट बोलियां
  • 2005 – भगवंत मान मोस्ट वांटेड
  • 2007 – हास हास के
  • 2009 – जस्ट लाफ बाकी माफ
  • 2013 – कुल्फी गरम गरम

संगीत

  • 2001 – डैम लाई लो
  • 2010 – आवाज आवाज
  • 2011 – रंगले पंजाब

फिल्मे

  • 1994 – कचेहरी,तबाही
  • 1995 – नैन प्रीतो दे
  • 1996 – सुखा
  • 1998 – मै मा पंजाब दी
  • 2001 – सिकंदरा
  • 2007 – अपना
  • 2010 – एकम – मिट्टी का पुत्र
  • 2010 – सुखमनी – जीवन की आशा
  • 2011 – प्यार में ही रो हिटलर
  • 2014 – मोगा से मेलबर्न होते हुए पंजाब
  • 2014 – पौलिवुड मे पुलिस
  • 2015 – 22 ग्राम तुस्सी घंट हो 

वीडियोग्राफी

  • 1999 – भगवंत मान हाजिर हो
  • 2001 – भगवंत मान नौन स्टौप वौल्यूम 1
  • 2002 – भगवंत मान नौन स्टौप वौल्यूम 2
  • 2002 – भगवंत मान फुल स्पीड
  • 2003 – सावधान अगे भगवंत मन्नू
  • 2004 – की मैं झूठ बोलियां
  • 2005 – पप्पू पास हो गया
  • 2006 – पप्पू भा जी एमबीबीएस
  • 2006 – पप्पू बने नेता
  • 2006 – पंजाबी बल्फ मास्टर
  • 2007 – पप्पू दा ढाबा
  • 2008 – मेरा नाम मन्नू है
  • 2009 – जस्ट लाफ बाकी माफ
  • 2010 – झंडा अमली कचहरी विच
  • 2011 – छप्पा छप्पा चरखा चले 

अन्य पढे –

अरविंद त्रिवेदी जीवनी | Arvind trivedi biography in hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *