लॉकअप पोस्टर

लॉकअप प्रतियोगियों की सूची | Lock Upp 2022 contestants list in hindi

काॅन्ट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत एक रिएलिटी शों लेकर आयी है लॉकअप। यह शो 27 फरवरी 2022 से शुरू हो गया है। यह शो की निर्माता एकता कपूर हैं। इस रिएलिटी शों मे कई सेलीब्रिटी को लॉकअप मे बंद कर दिया है और सारी गतिविधियों को दिखाया जाता है। यह शो एएलटी बालाजी और एम एक्स प्लेअर पर प्रसारित होगा। अगर आप बीग बौस शो के फैस है तो आप को यह शो देखने में मजा आयेगा। इस शो मे 13 प्रतियोगी है।

इस शो की यह खासियत है की इस शो मे शामिल सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से बिलकुल अलग है। आए दिन कंगना राणावत और बाकी लॉकअप शो के कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर शो को लेकर काफी चर्चे मे रहते है। लॉकअप शो मे तमाम चर्चित हस्तियां शामिल हुए है। हम आपको उन प्रतियोगिताओं के बारे मे जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

  1. मुनव्वर फारुकी
  2. सायशा शिंदे
  3. पुनम पांडे
  4. निशा रावल
  5. करणवीर बोहरा
  6. सारा खान
  7. बबिता फोगाट
  8. पायल रहतोगी
  9. चक्रपाणी महाराज
  10. तहसीन पूनावाला
  11. सिद्धार्थ शर्मा
  12. अंजली अरोड़ा
  13. शिवम शर्मा

लॉकअप 2022  रिएलिटी शोज कंटेस्टेंट जानकारी

 

1. मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर इकबाल फारुकी यह एक भारतीय स्टैडअप कॉमेडियन, लेखक और रैपर है। कॉमेडी से इन्होंने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की कुछ समय बाद इनकी लोकप्रियता कम होने लगी तभी उन्होंने धर्म को कॉमेडी के रूप मे इस्तेमाल करना शुरू किया। उन्होंने यूट्यूब पर बहुत बडी लोकप्रियता हासिल की है। उनको हिंदू संगठनों के मुकदमे के चलते जेल मे जाना पडा करीब सात महीने जेल में बिताने पडे। मुनव्वर का जन्म गुजरात राज्य के जुनागढ मे हुआ था। उन्होंने ग्राफिक डिजाइन की शिक्षा लियी है। मुनव्वर मुंबई में रहते है। लॉकअप शो के अंदर जानेवाले यह पहले प्रतियोगी है

2. सायशा शिंदे

सायशा शिंदे
सायशा शिंदे

सायशा शिंदे एक फैशन डिजाइनर है। उनको लोग स्वप्निल शिंदे के नाम से जानते थे उन्होंने अपना सेक्स चेंज करवाया है। यह सब करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (National Institute of Fashion Technology – NIFT) से फैशन डिजाइन का डिप्लोमा कीया है। वह  रियलिटी टीवी शो, “Lakme Fashion House” में पहले रनर-अप भी चुने जा चुके हैं। उन्होंने अबतक कैटरीना कैफ, करीना कपूर ऐसे बौलीवुड के कई अभिनेत्रियों के कपडों का डिजाइन किया है।

3. पूनम पांडे

पुनम पांडे
पुनम पांडे

पूनम पांडे एक मौडल और अभिनेत्री है। उन्होंने बौलीवुड मे नशा(2013) फिल्म से अपना डेब्यू कीया है। वह बौलीवुड मे सबसे ज्यादा विवादों में रहनेवाली अभिनेत्रियों मे से एक है।उन्होंने लव इज़ पॉइज़न, मालिनी एंड कंपनी, उवा, आ गया हीरो, द जर्नी ऑफ कर्मा जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। 2011 मे इंटरनेट पर वह सबसे ज्यादा सर्च किया गई है। वह मिडिया मे बहोत लोकप्रिय है। वह कींगफिशर कैलैंडर मे दिखाई देने वाली पहली महिला है। उन्हें फैमिना मिस इंडिया से 2018 मे सन्मानित कीया गया है। वह बेहद खूबसूरत और हौट मौडल है।

4. निशा रावल

निशा रावल
निशा रावल

निशा रावल एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मौडल है। उन्होंने आनेवाला पल (2001), केसर (2002), मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की (2011-2012), शादी मुबारक (2020-2021), मीत:बदलेगी दुनिया की रीत (2021) इन टेलीविजन धारावाहिक में काम किया है और नच बलिये – 5, नच बलिये श्रीमान/श्रीमती इन रिएलिटी शो कीये है। रफू चक्कर (2008), हसते हसते (2008), जैक अन झोल (2010), टौम डीक है री रौक अगैन (2011) इन फिल्मों मे काम किया है। निशा अपने सोम्या दिवान इस किरदार से जो मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की इस धारावाहिक मे है उससे वह बहोत फैमस हो गई लोगों ने उनके ईस कीरदार को बहोत पसंद किया। उन्होंने टेलीविजन स्टार करण मेहरा के साथ शादी की थी। हालांकि उनका तलाक हो चुका है।

5. करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा एक भारतीय अभिनेता,निर्माता और डिजाइनर है। उनका असली नाम मनोज बोहरा है और उनका स्टेज नेम करणवीर बोहरा है। उन्होंने जस्ट मोहब्बत (1999-2000), क्योंकि सास भी कभी बहु थी (2001), क्या हादसा क्या हकीकत (2002-2003), के कुसुम (2003-2005), शरारत (2003-2006), कसौटी जिंदगी की (2005-2007), पिया के घर जाना है (2006), दिल से दि दुआ सौभाग्यवती भव: (2011-2013), यह है आशिकी (2014), कबुल है (2014-2015), नागिन -2 (2016-2017) यह धारावाहिको मे काम किया है। उन्होंने ने अबतक 10 रिएलिटी शोज मे प्रतियोगी रहे है। लॉकअप इनका ग्यारहवा रिएलिटी शोज है। इन्होंने द कसीनो,भंवर इन वेबसिरिज मे काम किया है। उन्होंने कई बौलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

6. सारा खान

सारा खान
सारा खान

सारा खान एक भारतीय अभिनेत्री और मौडल है। यह 2007 मे मिस भोपाल रह चुकी है। सारा बिगबॉस – 4 मे प्रतियोगी भी थी। इन्होंने ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों मे काम किया है। इन ने कुछ रिएलिटी शो भी किए है जैसे कि जरा नचके दिखा, नच बलिए – 4, 10 का दम, डांस प्रिमियर लिग, हस बलिए, नच बलिए – 6। सारा ने अली मर्चेट से शादी की थी। उन्होंने ससुराल सिमर का, शक्ति:अस्तित्व के एहसास की, सपना बाबुल का इन सिरिअल मे काम किया है। उन्होंने पाकिस्तानी धारावाहिको मे भी काम किया है।

7. बबिता फोगाट 

बबिता फोगाट 
बबिता फोगाट

बबिता कुमारी फोगाट एक भारतीय पहलवान है। 2014 में स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ खेल का आयोजन हुआ था, जिसमे बबिता कुमारी फोगाट ने 55 किलो ग्राम भार वर्ग मे फ्रीस्टाईल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदुरे को हराकर स्वर्ण पदक पर जीत हासिल की थी। उन्हें भारत सरकार की तरफ से अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। उनके जीवन पर आधारित दंगल फिल्म बनी है जो बौक्स औफिस पर बौकबास्टर हूयी है। वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजनीति में प्रवेश कीया है। दंगल मुवी ने बौलीवुड मे सबसे ज्यादा कमाई वाली मुवी मे पहला नंबर है।

8. पायल रहतोगी

पायल रहतोगी
पायल रहतोगी

पायल रहतोगी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और रिएलिटी शो प्रफोरमर है। वह बिगबौस – 2,7 इस रिएलिटी शो मे भी प्रतियोगी रह चुकी है। इन्होनें कुछ फिल्मों में भी काम किया है। यह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। इन्होने पहलवान संग्राम सिंग से शादी की है। रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1984 को हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। पायल को योगा करना पसंद है और वह बहोत फिट है। उनकी पहली फिल्म यह क्या हो रहा है (2002) यह है।

9. स्वामी चक्रपाणी महाराज

स्वामी चक्रपाणी महाराज
स्वामी चक्रपाणी महाराज

चक्रपाणी महाराज एक भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता और तपस्वी हैं, जो हिंदू महासभा के अध्यक्ष होने का दावा करते हैं, लेकिन उच्च न्यायालय के अनुसार चक्रपाणि हिंदू महासभा के अध्यक्ष नहीं हैं, जो भारत में एक लंबे समय से चली आ रही हिंदू राष्ट्रवादी संस्था है। उन्होंने निलामी मे वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम की कार को खरीद कर आग से जला दिया इस की वजह से वह काफी सुर्खियां बटोरीं। इस के वजह से उन्हें काफी जान से मारने की धमकियां मिली। स्वामी काफी मिडिया चैनल पर डिबेट में हिस्सा लेते हैं। कोविड के काल मे वह गौमूत्र पार्टी मनाने की वजह से काफी सुर्खियो मे आ गये।

10. तहसीन पूनावाला

तहसीन पूनावाला
तहसीन पूनावाला

तहसीन पूनावाला एक भारतीय व्यावसायिक, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता,समीक्षक और राजनीतिक विचारक है। वह बीगबौस – 13 प्रतियोगी थे। तहसीन ने न्यूज18 और झी न्यूज के लिए काम कीया है। वह एक स्तंभकार है उन्होंने कई प्रमुख समाचार ब्लौगो प्रत्रिकाओ मे लेस लिखने का काम किया है। वह टेलीविजन चैनल पर प्रमुख अतिथि मे से एक है जो की महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के मामलों पर आवाज उठाते है। तहसीनने 2010 मे दिल्ली, भारत में आयोजित कौमन वेल्थ गेम्स की आयोजन समिति में सलाहकार के रूप में काम किया है।

11. सिद्धार्थ शर्मा

सिद्धार्थ शर्मा
सिद्धार्थ शर्मा

सिद्धार्थ शर्मा एक भारतीय अभिनेता और मौडल है। उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला – 10 मे भाग लिया था और एमटीवी बीग एफ – 2 मे भी भाग लिया था। 2017 मे वह एएलटी बालाजी की वेब श्रृंखला साइबर स्क्वायड मे दिखाई दियें। 2019 मे वह पंचबीट ईस वेब श्रृंखला मे अभिनय किया। 2018 मे वह धवनी भानूशाली के संगीत अल्बम लेजा रे मे भी काम किया। 2017 मे सान्या पिठावाला के साथ तेरी आखे गाने मे भी नजर आए। उनको बचपन से ही अभिनय का शौक था इसिलए वह नाटक ग्रुप मे सहभाग लेने मुंबई आ गये वैसे वह दिल्ली के रहनेवाले है।

12. अंजली अरोड़ा

अंजली अरोड़ा
अंजली अरोड़ा

अंजली अरोड़ा एक टिक टौक स्टार है। उनकी इंस्टाग्राम रिल्स काफी प्रसिद्ध है। उनके रिल्स पर लाखों वुव्ह और लाईक आते हैं। वह ‘काचा बादाम’ गाने पर डांस करके रातों रात फेमस हो गई है। अंजली के इंस्टाग्राम पर10 मिलियन फोलोवर्स है। अंजली का जन्म 3 नवंबर 2000 मे पंजाब में हुआ था। उन्हें बचपन से अभिनय करने का शौक था। उन्होंने कौलेज की पढाई दिल्ली में की है। अंजली की अबतक शादी नही हुईं हैं। वह बहुत खूबसूरत है। उनका नीक नेम अंजू है। अंजली की ज्यादा वीडियो पंजाबी भाषा में होती हैं।

13. शिवम शर्मा

शिवम शर्मा
शिवम शर्मा

शिवम शर्मा यह एक अभिनेता और मौडल है। उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला – 13 मे भाग लिया था।यह दिल्ली के रहनेवाले है और वह अभिनय के लिए मुंबई आकर रह रहे है। शिवम भगवान शिवजी को बहोत मानते हैं। वह बहोत शेरोशायरी करते है। उनका पहला टेलीविजन शो दिल को आज की जीने की तमन्ना (2015) है। उनको फिटनेस बहोत पसंद है और वह काफी घंटे जीम मे बिताते हैं। उन्होंने सब टिवी के यारों का टशन इस हिंदी धारावाहिक में भी काम किया है। उन्हें कविताएं लिखना और पढना बहोत पसंद है। 

लॉकअप इस शो का कौन विजेता होगा यह हमे कमेंट करके बतायी ये और आप को लॉकअप शो के बारे में जानकारी कैसी लगी यह हमे बतायी ये 

अन्य पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *