रेड नोटिस मूवी 12 नवंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का दर्शक बडी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ओ इंतजार अब खतम हो गया है। रेड नोटिस 2021 की अमेरिकन एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसे रॉसन मार्शल थर्बर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में ‘द रॉक’ यानी ड्वेन जॉनसन,’फ्री गाय’ यानी रयान रेनॉल्ड्स और ‘वंडर वूमन’ यानी गेल गैडॉट ये तीनों दिग्गज एक साथ नजर आऐंगे। रेड नोटिस इंग्लिश के साथ साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज कि गयी है।

रेड नोटिस मूवी रिव्यू
ये फिल्म एक साधारण सी ठीकठाक फिल्म हैं। अगर आप टाइम पास के लिए कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं। यह फिल्म हमें बहुत खास ज्यादा बढ़िया नहीं लगती है। इसको देख कर आपको थोड़ा बहुत मनोरंजन मिलेगा। ये एक बार देखने लायक फिल्म हैं। हमें दूसरी बार देखने पर हमको इसमें कुछ भी नहीं मिलेगा। ऐसी हॉलीवुड फिल्म हमें थिएटर में देखनी चाहिए तभी मजा आता है। इसे छोटे से पर्दे पर देख कर थोड़ा सा मजा भी नहीं आता हैं।
फिल्म में कुछ ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए गए हैं वो हमें उतना इंपैक्टपूल नहीं लगते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी फिल्म हैं। ड्वेन जॉनसन को देखने में हमें मजा आता हैं। ड्वेन जॉनसन ने फिल्म में काम करने के लिए दो करोड़ की डॉलर फीस ली है। इस फिल्म का बजेट 20 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 1490 करोड़ रुपये हैं। अभिनेत्री गेल गैडॉट जो की वंडर वूमन फिल्म नजर आई थी उन्होंने रेड नोटिस के लिए दो करोड़ डॉलर इतनी ज्यादा फिस लेकर दूनिया की तीसरी सबसे महंगी अभिनेत्री बन गयी हैं।
इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स की कॉमिक टाइमिंग बढ़िया लगती है। इस फिल्म के अंदर वो प्रेक्षकों को हंसाने में बिल्कुल कामयाब रहते हैं। रेड नोटिस फिल्म का एक्शन बहुत ही अच्छा है। इस फिल्म का आखिरी का आधा घंटा बहुत ही बढ़िया है। फिल्म के आखिर में जो हमें सरप्राइज दिखता है वह अच्छा है वह हमें इंमप्रेसीव्ह लगता है।
फिल्म की कहानी बहुत ही कमजोर लगती हैं। लेकिन फिल्म में दिखाई गई जो कल्पना है वो अच्छी लगती है। इस फिल्म में एक और बात देखने में अच्छी लगी है वह है पहली बार ड्वेन जॉनसन,गेल गैडॉट और रयान रेनॉल्ड्स इन तीनों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। दर्शक इस फिल्म से सिर्फ इसकी दमदार स्टार कास्ट की वजह से कनेक्ट होंगे।

इसमें दिखाई गई ट्विस्ट एंड टर्न,सीन्स,सैंसेशन,सीक्वेंस हमे देखे देखे से लगते हैं। इस फिल्म में स्टंट डिरेक्टर ने बढीया काम किया है इसके लिए उसकी तारीफ करनी चाहिए। इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट, व्ही एफ एक्स और संगीत निर्देशन भी अच्छा है।
अभी के दर्शकों को फिल्म में स्टार हो या ना हो लेकिन कहानी बढ़िया होनी चाहिए। यह फिल्म आप फैमिली के साथ देख सकती हो इसमें एक छोटासा से किसिंग सीन भी है उसे आप इग्नोर कर सकते हैं। इस फिल्म में हमें कैरेक्टर डेवलपमेंट जैसी कोई भी चीज नजर आती नहीं हैं। फिल्म में हमें पूरी तरीके से चोर पुलिस का खेल नजर आता है।
रेड नोटिस मूवी की कहानी
फिल्म मे एक एफबीआई प्रोफाइलर हैं। जिसका नाम जॉन हार्टिले (ड्वेन जॉनसन) हैं। जॉन सी फिल्म में एक चोरी चोरी की कला में माहिर और शातिर चोर नोलन बूथ (रयान रेनॉल्ड्स) होता है। एक गेल द बिशप/सराह ब्लैक (गेल गैडॉट) ये भी चोर हैं। इन तीनों को बेशकीमती तीन अंडे चाहिए होते हैं। इन तीन अंडो को एक रईस आदमी अपनी बेटी की शादी में गिफ्ट देना चाहता है। वह बहुत मोटी रकम देने वाला होता है। उसे वो तीनों अंडे एकसाथ चाहिए होते हैं।
उन अंडो मे से दो अंडे अलग-अलग जगह पर कड़ी निगरानी में रखे हुए होते हैं और तीसरा अंडा कहा पर हैं ये कीसीको भी पता नहीं होता। इन तीनों के पीछे एक इंस्पेक्टर उर्वशी दास इन तीनों को अरेस्ट करनेके लिए पडती हैं। उन तीनों में से किसी को अंडे मिलते हैं? क्या वह अंडे खोज पाते है या नहीं? फिल्म मे आगे क्या होता हैं? यह सब देखने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
- फिल्म – रेड नोटिस
- निर्देशक – राॅसन मार्शल थर्बर
- लेखक – राॅसन मार्शल थर्बर
- निर्माता – बिना फ्लिन, हिरम गार्सिया, एडा बचेव,राॅसन मार्शल थर्बर,ड्वेन जॉनसन
- सिनेमॅटोग्राफी – मार्क्स फोर्डेरर
- ईडीटर – माईकल एल. सेल
- संगीत – स्टीव जॅब्लॅस्की
- रिलीज डेट – 5 नवंबर (यूनाइटेड स्टेट्स) 12 नवंबर (भारत)
- रनिंग टाइम – 118 मिनट
- भाषा – इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू
- स्टार कास्ट – ड्वेन जॉनसन (जॉन हार्टिले), रयान रेनॉल्ड्स (नोलन बूथ), गेल गैडॉट (द बिशप/सराह ब्लैक), रितू आर्या (इंसपेक्टर उर्वशी दास)
अन्य पढ़े –
अक्षय कुमार की आने वाली मूवी लिस्ट | Akshaykumar upcoming movies list
Pingback: एनकॅन्टो मूवी रिव्यू | Encanto movie review in hindi - Deepak Hindi
Pingback: डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस | doctor strange in the multiverse of madness (2022) - Deepak Hindi